Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. राज कुमार वेरका द्वारा अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

सामाजिक न्याय मुहैया करवाना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य - कैबिनेट मंत्री

Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress, Dr. Raj Kumar Verka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 15 Nov 2021

Last updated on: Nov 15, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।आज यहाँ स्थानीय राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि प्रत्येक को सामाजिक न्याय मुहैया करवाना पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य है और वह इस मामले के सम्बन्ध में दफ़्तरी काम-काज में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के कर्मचारियों के सम्बन्ध में उठाए गए मुद्दों का जायज़ा लेते हुए डॉ. वेरका ने सरकारी नियमों के अनुसार हरेक कर्मचारी को न्याय मुहैया करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और उन्होंने हरेक व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखने के लिए भी कहा।

इस दौरान अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि पी.सी.एस. रजिस्टर ए-1, रजिस्टर ए-11, रजिस्टर ए-111 और रजिस्टर सी की भर्ती के दौरान पंजाब राज्य अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी श्रेणियां अधिनियम (सेवा में आरक्षण) 2006 की पालना नहीं की जा रही और पंजाब सिविल सर्विस्ज़ (कार्यकारी शाखा) की भर्ती के मामले में इस अधिनियम को अनदेखा किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में डॉ. वेरका ने अधिकारियों को राज्य सरकार के नियमों को तुरंत लागू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए. वेनू प्रसाद, प्रिंसीपल सचिव सामाजिक न्याय, श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव, प्रिंसीपल सचिव श्री विकास प्रताप, सचिव कर श्री नीलकंठ एस. अवहद, डायरैक्टर पंचायत मनप्रीत छतवाल उपस्थित थे।

 

Tags: Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Dr. Raj Kumar Verka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD