Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

ज़ी टीवी के सारेगामापा के सेट पर बप्पी दा ने बताया, ‘‘महबूब स्टूडियो में 3 दिनों तक चली थी ‘पग घुंघरू बांध‘ की शूटिंग‘‘

TV, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Zee TV, Sa Re Ga Ma Pa, Shreya Ghoshal, Kunal Ganjawala, Kamal Khan, Amanat Ali, Raja Hassan, Sanjeevani,  Bela Shende, Bappi Lahiri, Pagh Ghungroo Baje, Himesh Reshammiya, Sharad Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Nov 2021

Last updated on: Nov 13, 2021, 00:00 IST

पिछले 25 सालों की शानदार विरासत के साथ ज़ी टीवी के शो ‘सारेगामापा‘ ने श्रेया घोषाल, कुणाल गांजावाला, कमाल खान, अमानत अली, राजा हसन, संजीवनी और बेला शेंडे जैसे संगीत के कई अनमोल रत्नों की खोज की है। पिछले साल सारेगामापा लिटिल चैंप्स की शानदार सफलता के बाद ज़ी टीवी अपने सबसे प्रतिष्ठित और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा के साथ लौट आया है, जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसता है।इस शो के आगामी एपिसोड में टॉप 16 कंटेस्टेंट्स संगीत के एक जबर्दस्त मुकाबले में हिस्सा लेंगे। जहां उनका टैलेंट देश भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा, वहीं जाने-माने संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी बतौर विशेष मेहमान इस शो में पुराने दौर का जादू जगाएंगे। सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बढ़िया वक्त गुजारते हुए बप्पी दा अपने गानों से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगे।बप्पी लाहिरी स्पेशल एपिसोड के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने बप्पी लाहिरी के कुछ यादगार गानों को रीक्रिएट किया और सभी को पुरानी यादों में ले गए। 

ऐसे ही एक कंटेस्टेंट थे भोपाल के शरद शर्मा, जिन्होंने बप्पी दा का गाना ‘पग घुंघरू बांध‘ बड़ी खूबसूरती से गाया। ये गाना 80 के दशक की फिल्म ‘नमक हलाल‘ का है। शरद की शानदार परफॉर्मेंस ने ना सिर्फ बप्पी दा को इम्प्रेस किया, बल्कि उनकी उस वक्त की कुछ यादें भी ताजा कर दीं, जब स्वर्गीय किशोर कुमार ने इस गाने की रिकॉर्डिंग की थी।इस दौरान सभी को चौंकाते हुए बप्पी दा ने खुलासा किया, ‘‘महबूब स्टूडियो में ‘पग घुंघरू बांध‘ की रिकॉर्डिंग तीन दिनों तक चली थी।‘‘ जब हिमेश रेशमिया ने उनसे पूछा कि इस गाने को बनने में इतना समय क्यों लग गया, जबकि बप्पी दा के सुपरहिट गाने तो कुछ ही घंटों में बने हैं। इस पर बप्पी दा ने बताया, ‘‘किशोर मामा का अपना एक स्टाइल था। मैंने किशोर मामा से कहा था कि केवल वही ये गाना गाएंगे, जबकि शुरुआत में वो उसके लिए राजी नहीं हो रहे थे। हालांकि इस गाने की एक सरगम सत्यनारायण मिश्रा जी ने गाई थी। किशोर मामा ने पूरी मस्ती के साथ ये गाना गाया और यह वाकई बड़ा अविश्वसनीय गाना बन पड़ा था।‘‘जहां शरद की परफॉर्मेंस इस एपिसोड की खासियत होगी, वही बाकी के कंटेस्टेंट्स भी हमारे अपने बप्पी लाहिरी के कुछ ओरिजिनल गानों पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।ज्यादा जानने के लिए देखिए सारेगामापा, हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!।

 

Tags: TV , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Zee TV , Sa Re Ga Ma Pa , Shreya Ghoshal , Kunal Ganjawala , Kamal Khan , Amanat Ali , Raja Hassan , Sanjeevani , Bela Shende , Bappi Lahiri , Pagh Ghungroo Baje , Himesh Reshammiya , Sharad Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD