Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सहकारिता मंत्री ने पी.ए.डी.बी. के स्टाफ ट्रेनिंग सैंटर में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का किया उद्धाटन

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Varun Roojam, NABARD, Punjab State Cooperative Agricultural Development Bank, Rajiv Kumar Gupta, PSCADB, Jagdeep Ghai, Rajvinder Kaur Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Nov 2021

Last updated on: Nov 10, 2021, 00:00 IST

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा पंजाब राज्य कृषि विकास बैंक के दस्तावेज़ों का संग्रह जारी

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक (पी.ए.डी.बी.) के दस्तावेज़ों का संग्रह जारी किया।मार्कफैड के मुख्य कार्यालय में संग्रह जारी करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैंक कर्मचारियों के लिए भविष्य में हवालों के तौर पर काम करेगा। स. रंधावा ने कहा, ‘‘यह संग्रह रोज़ाना के कामों के लिए लाभप्रद है और इस तरह काम में और अधिक कार्य-कुशलता लाने के साथ-साथ समय की बचत करेगा।’’ उन्होंने आगे कहा कि इससे किसानों के लिए ऋण वितरण और स्वीकृति के साथ-साथ फ़ैसले लेने में तेज़ी आएगी।

स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने सैक्टर-17 चण्डीगढ़ में स्थित बैंक के स्टाफ ट्रेनिंग सैंटर में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। यह प्रशिक्षण केंद्र नाबार्ड से मान्यता प्राप्त केंद्र है और राज्य के लगभग 850 कर्मचारियों की प्रशिक्षण सम्बन्धी ज़रूरतों को पूरा करेगा।पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के एम.डी. राजीव कुमार गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए संग्रह और लैब की विशेषताएं साझा की। उन्होंने बताया कि पी.ए.डी.बी. की राज्य भर में 89 शाखाएं हैं।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म, पी.ए.डी.बी. के डी.जी.एम. जगदीप घई और जी.एम. राजविन्दर कौर रंधावा उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Varun Roojam , NABARD , Punjab State Cooperative Agricultural Development Bank , Rajiv Kumar Gupta , PSCADB , Jagdeep Ghai , Rajvinder Kaur Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD