Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

राज्य सरकार की लोक जन-कल्याणकारी स्कीमों को लागू करने में अव्वल दर्जे को बरकरार रखा जाये : घनश्याम थोरी

अलग-अलग विभागों से 65 लोक भलाई स्कीमों की प्रगति का लिया जायज़ा

DC Jalandhar, Ghanshyam Thori, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Himanshu Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 10 Nov 2021

Last updated on: Nov 10, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने आधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की लोक जन कल्याणकारी स्कीमों को जालंधर में प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए हर संभव यतनों को जारी रखा जाये जिससे राज्य में अव्वल दर्जे को बरकरार रखा जा सके।डिप्टी कमिश्नर की तरफ से ज़िला प्रशास्निक कंपलैक्स में राज्य और केंद्र के विभागों की तरफ से समाज के सर्वपक्षीय विकास के लिए चलाए जा रहे 65 अहम प्रोग्रामों का जायज़ा लिया गया। उन्होंने यह भी दोहराया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से इन लोक जन कल्याणकारी स्कीमों को लागू करने में कोई कमी शेष नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी अधिकारी की तरफ से सकरात्मक पहुँच को अपनाया जाये।श्री थोरी ने ज़िक्र किया कि राज्य सरकार की तरफ से जारी किये गए की प्रफारमैंट इंडैक्स (के पी आई एस) में जालंधर की तरफ से ओवरआल दूसरी पोज़िशन हासिल की गई है। उन्होंने आधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य भर में प्रमुख ज़िला बनाने के लिए इन लोक जन कल्याणकारी  स्कीमों को लागू करने के लिए और यत्न किये जाएँ। 

उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल सहन नहीं किया जायेगा और इन स्कीमों को लागू करने में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जहाँ जिले को कम रैंकिंग पर रखा गया है वहीं विभागों को और अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से निजी तौर पर प्रगति का रोज़मर्रा की जायज़ा लिया जायेगा।डिप्टी कमिश्नर की तरफ से अलग -अलग विभागों जैसे कि सेवा केंद्र, शिकायत निवारण, ग्रामीण विकास, रोज़गार जनरेशन और प्रशिक्षण, राजस्व और पुनर्वास, मंडी बोर्ड, कृषि,पंजाब शिकायत निवारण प्रणाली, महात्मा गांधी सरबत विकास योजना(एम.जी.एस.वी.वाई), स्मार्ट विलेज कम्पेन, मिशन अनतोद्या, स्किल डिवैलपैंट मिशन, सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना, ज़मीनों का इंतकाज, ई -नाम और दूसरे विभागों की तरफ से लोक भलाई स्कीमों को सुचारू ढंग से लागू करके नागरिक सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और ज़ीरो पैंडेंसी को बरकरार रखने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किये जा रहे अंथक यतनों की भरपूर प्रशंसा की गई।इस अवसर अन्यों के इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रजत ओबराए, अमरजीत बैंस और समूह सब डिवीजनों के उप मंडल मैजिस्ट्रेट और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Himanshu Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD