Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कृषि मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा लिया डीएपी की उपलब्धता का लिया जायज़ा

डीएपी की उपलब्धता की माँग को पूरा करने हेतु भारत सरकार के साथ बेहतर तालमेल के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों की विशेष टीम का गठन : रणदीप सिंह नाभा

 Randeep Singh Nabha, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Nov 2021

Last updated on: Nov 09, 2021, 00:00 IST

कृषि विभाग ने आज अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन किया है जो दिल्ली में रह कर भारत सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाऐगी जिससे पंजाब में डीएपी की उपलब्धता सम्बन्धी माँग को उचित ढंग से पूरा किया जा सके। यह प्रगटावा करते हुये कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने आज बताया कि विभाग के अधिकारियों की टीम भारत सरकार की तरफ से नयी दिल्ली में बनाऐ गए कंट्रोल रूम में बैठ कर पंजाब के लिए रैक अलाटमैंट की निगरानी करेगी। इससे डीएपी की बकाया पड़ी माँग को पूरा करने के मद्देनज़र केंद्र से अधिक शेयर अलाटमैंट की माँग करने में मदद मिलेगी।नाभा ने आज समूह मुख्य कृषि अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा राज्य में डी.ए.पी की उपलब्धता के बारे समीक्षा मीटिंग की। उन्होंने अलग-अलग जिलों में उपलब्ध डीएपी स्टाकों की वास्तविक स्थिति का नोटिस लिया। डीएपी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बहुत अधिक हैं और अपेक्षित मात्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने जिलों के सभी मुख्य कृषि अधिकारियों को कहा कि वह यह यकीनी बनाएं कि रिटेलरों, सहकारी सभाओं और यहाँ तक कि व्यक्तिगत किसान भी ग़ैर -ज़रूरी तौर पर डीएपी का ग़ैर-कानूनी भंडारण न करें, जिससे राज्य के किसानों में घबराहट और बेचैनी का माहौल पैदा होने का डर है। उन्होंने अधिकारियों को डी.ए.पी की जमाखोरी या कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्ती से चैकिंग करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने फील्ड में तैनात अधिकारियों को भी हिदायत की कि इस सम्बन्धी कोताही करने वालों के खि़लाफ़ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाये। उन्होंने किसानों और सभाओं को डी.ए.पी की बिक्री का सही रिकार्ड रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिससे कोई भी नाजायज लाभ ना दिया जा सके। उन्होंने फील्ड अफसरों को यह भी भरोसा दिया कि डी.ए.पी की कमी 15 नवंबर तक पूरी कर दी जायेगी। नाभा ने अधिकारियों को ऐसे उपाय करने के लिए भी कहा जिससे किसानों का भरोसा बना रहे और वे घबराहट नहीं।नाभा ने अधिकारियों को आगे बताया कि भारत सरकार से 09.11.2021 से 14.11.2021 तक अलग-अलग डी.ए.पी. सप्लायर कंपनियों के 42 डी.ए.पी रेकों की माँग की गई है। इसके इलावा, 16.11.2021 से 30.11.2021 तक 35 रैक प्लेसमेंट की योजना सरकार को भेज दी गई है। गौरतलब है कि 08.11.2021 तक, 15 रैक (40724 एमटी) प्राप्त हुए हैं और 9 रैक (25578 एमटी) यातायात अधीन हैं और 12.11.2021 तक उपलब्ध होने की आशा है। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों की तरफ से 15 रैक (41624 मीट्रिक टन) का इंडेंट लगाया गया है।अधिकारियों को जानकारी देते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास), श्री डी.के. तिवाड़ी ने अधिकारी को फास्फेटिक ज़रूरत को पूरा करने के लिए डीएपी की जगह एनपीके और एसएसपी जैसी वैकल्पिक फास्फेटिक खादों का प्रयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए कहा। राज्य के विभिन्न जिलों में लगभग 0.31 एन.पी.के. और 0.55 एसएसपी उपलब्ध है।

 

Tags: Randeep Singh Nabha , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD