Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गन्ने के बढ़े हुए भाव का 70 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sukhjinder Singh Randhawa, Manpreet Singh Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Nov 2021

Last updated on: Nov 01, 2021, 00:00 IST

राज्य के कृषि सैक्टर को बड़ी राहत देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ मिलकर निजी चीनी मिल मालिकों के साथ मीटिंग के दौरान फ़ैसला लिया कि गन्ने के स्टेट ऐग्रीड प्राइस (एस.ए.पी.) में 50 रुपए प्रति क्विंटल वृद्धि का 30 प्रतिशत हिस्सा प्राईवेट चीनी मिल मालिक जबकि बाकी 70 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।जि़क्रयोग्य है कि चीनी मिलें जल्द से जल्द चालू करवाने के लिए कुछ दिनों पहले किसानों ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की थी परन्तु मिल मालिक 50 रुपए प्रति क्विंटल का बोझ उठाने से इन्कार कर रहे थे।इस रुकावट को ख़त्म करने के लिए आज मिल मालिकों के साथ मीटिंग तय की गई। मीटिंग में फ़ैसला किया गया कि सांझे रूप में भाव का 70 प्रतिशत बोझ राज्य सरकार और 30 प्रतिशत प्राईवेट शुगर मिल मालिकों के द्वारा वहन किया जायेगा।किसानों के हितों की रक्षा के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री ने मिलें जल्द कार्यशील करने के लिए तैयारी करने के हुक्म दिए जिस पर मिल मालिकों ने निश्चित समय पर काम शुरू करने के लिए सहमति अभिव्यक्त की।बताने योग्य है कि साल 2021-22 में गन्ने का भाव 310 से रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 360 रुपए प्रति क्विंटल किया गया था।अब गन्ने के 360 रुपए प्रति क्विंटल के कुल भाव में से 325 रुपए प्रति क्विंटल प्राईवेट चीनी मिलें अदा करेंगे जबकि बाकी 35 रुपए प्रति क्विंटल सरकारी खजाने की तरफ से वहन किया जायेगा।इस मौके पर दूसरों के इलावा मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवाड़ी, वित्त कमिश्नर (सहकारिता) अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव (वित्त) के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल और शूगरफैड्ड के एमडी राजीव गुप्ता शामिल हैं।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sukhjinder Singh Randhawa , Manpreet Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD