Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

पवन दीवान ने एनआरआई संदीप सोनी के प्रयासों की सराहना की

Pawan Dewan, Punjab Congress, Ludhiana, Ludhiana Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 Oct 2021

Last updated on: Oct 31, 2021, 00:00 IST

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग स्पोर्ट्स डिवलपमेंट एन्ड वुमेन इम्पावरमेंट सोसाइटी बजवाड़ा द्वारा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।  टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान थे। इसका उद्घाटन स्पेशल डीजीपी रेलवे संजीव कालड़ा द्वारा किया गया।इस अवसर पर पवन दीवान ने सहयोग सोसायटी के अध्यक्ष और एनआरआई संदीप सोनी की सराहना की, जो विदेश में रहने के बावजूद अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। जिनके द्वारा यह शानदार सहयोग वूमेन फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया गया है जिसमें अलग-अलग टीमें हिस्सा ले रही हैं और टीमों के खिलाड़ियों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।  जिसमें लड़कियों के लिए मुफ्त बुनियादी शिक्षा, नौकरी और स्थानीय सरकार के चुनावों में आरक्षण शामिल इत्यादि है।

वहीं पर, संस्था के प्रधान संदीप सोनी ने कहा कि खेल न केवल हमें स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि हमें मिलकर साथ काम करने और कठिनाइयों से पार पाने का गुर भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैच में सहयोग महिला फुटबॉल टीम बजवाड़ा विजयी हुई है। बाकी मुकाबलों में वाईएफसी रुड़का कलां, सीआरपीएफ जालंधर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, खालसा कॉलेज फ़ॉर वुमेन अमृतसर और बीबीके डीएवी कॉलेज अमृतसर विजयी रहे। विजेता टीमों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन राकेश मारवाहा, गुलशन राय पासी, साहिल सोनी, आर्किटेक्ट गुरप्रीत सिंह रीहल, कुलजीत सिंह रीहल, डीएसपी मलकीत सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, लवलेश मिड्ढा, रंजीत सोनी, रोहित पाहवा, ले. जनरल जेएस ढिल्लों, एसपी प्रदीप डोगरा, करण बहल, आयशा बहल, कोच नवजोत सैनी, संदीप मिंटा, रामपाल बिट्टा, रजनी, अलका, सोनिया, सहोता आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Pawan Dewan , Punjab Congress , Ludhiana , Ludhiana Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD