Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फतेहगढ़ साहिब के सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपए का पैकेज ऐलाना

फतेहगढ़ साहिब-मोरिंडा सड़क का नाम माता गुजरी जी के नाम पर रखा जायेगा

Charanjit Singh Channi, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Fatehgarh Sahib, Kuljit Singh Nagra, Randeep Singh Nabha, Dr. Amar Singh, Gurpreet Singh GP, Surbhi Malik, Sandeep Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 28 Oct 2021

Last updated on: Oct 28, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज फतेहगढ़ साहिब हलके लिए 10 करोड़ रुपए का पैकेज विकास कामों के लिए देने का ऐलान किया है। आज फतेहगढ़ साहिब के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने स्थानीय विधायक और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा की माँग पर यह पैकेज देने का ऐलान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फतेहगढ़ साहिब-मोरिंडा सड़क का नाम माता गुजरी जी के नाम पर रखने का ऐलान किया और कहा कि इस सड़क को एक महीने में चौड़ा किया जायेगा।आज यहाँ विरासत विला पेलेस में लगे सुविधा कैंप के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया कि पंजाब में माफिया राज का मुकम्मल ख़ात्मा किया जायेगा क्योंकि अब आम लोगों का राज स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले बस माफिया का ख़ात्मा किया गया और माइनिंग माफिया को ख़ात्मा किया जा रहा है। इससे अगली बारी केबल माफिया की है।आज फतेहगढ़ साहिब के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने स्थानीय विधायक कुलजीत नागरा के साथ अपनी पुरानी सांझ को याद किया। उन्होंने कहा कि हम दोनों (चरणजीत सिंह चन्नी और कुलजीत सिंह नागरा) साहिबज़ादों की शहादत से सम्बन्धित धरती के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और श्री फ़तेहगढ़ साहिब और श्री चमकौर साहिब के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि स. नागरा ने लोगों पर पार्टी की सेवा को पहल देते हुये मंत्री का पद छोड़ा, उनके साथ मेरी पारिवारिक सांझ भी है। उन्होंने कहा कि जो भी कुलजीत सिंह नागरा हलके लिए माँग करेंगे, वह पहल के आधार पर पूरी की जायेगी।उन्होंने बताया कि सिख कौम की गौरवमयी विरासत को दिखाने के लिए चमकौर साहिब थीम पार्क 15 नवंबर को लोगों को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने दीवाली के मौके पर पंजाब निवासियों के लिए किसी बड़े तोहफ़े का ऐलान करने की बात कही और कहा कि इसका पता जल्द ही लोगों को लग जायेगा।

मुख्यमंत्री चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार ने जनहित में फ़ैसले लेते हुये दो किलोवाट तक के बिजली कुनैकशनों के बकाए माफ कर दिए हैं। पानी के बिलों के बकाए माफ करने की बात करते हुये उन्होंने कहा कि अब गाँवों में पानी का बिल आगे से 50 रुपए तक तय कर दिया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने अपनी सरकार की प्रमुख स्कीम मेरा घर मेरे नाम का ख़ास ज़िक्र करते हुये कहा कि अब लाल लकीर के अंदर घरों के मकान मालिकों को मालिकाना हक दिए जा रहे हैं और इस काम के लिए घरों की ड्रोन के द्वारा मैपिंग करवाई जा रही है।इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह नागरा की माँग पर मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह जल्द ही पंजाब में केबल माफिया का मुकम्मल ख़ात्मा करने जा रहे हैं क्योंकि वह आम लोगों के दर्द को समझते हैं। उन्होंने सुविधा कैंप के दौरान अलग-अलग सेवाओं के लाभार्थियों को सेवाएं हासिल करने के सर्टिफिकेट भी वितरित किये।इस दौरान विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये हलके की मुख्य माँगों का ज़िक्र किया और इनको जल्द पूरा करने के लिए कहा। इस मौके पर संसद मैंबर डा. अमर सिंह, कृषि और किसान कल्याण मंत्री रणदीप सिंह नाभा, हलका बसी पठाणा के विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी., सफ़ाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजा राम, श्रीमती मनदीप कौर नागरा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव डा. शौकत अहमद परै, कमिश्नर पटियाला डिवीज़न चंद्र गैंद, आई.जी. अरुण कुमार मित्तल, डिप्टी कमिश्नर सुरभी मलिक और ज़िला पुलिस प्रमुख सन्दीप गोयल उपस्थित थे।इससे पहले मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए, जहाँ उनका सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। फतेहगढ़ साहिब के अपने दौरे के दौरान उन्होंने अम्बेदकर भवन फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक करीब 07 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उप मंडल कंपलैक्स का नींव पत्थर रखा। उन्होंने आम ख़ास बाग़, सरहिन्द की पुरातन छवि को कायम रखते हुये इसकी संभाल के लिए 06.50 करोड़ के प्रोजैक्ट के हिस्से के तौर पर सुरजीत किये गए महताबी बाग़ को लोगों को समर्पित किया। स. चन्नी ने बाबा बन्दा सिंह बहादुर चौक में बाबा बन्दा सिंह बहादुर स्मारक के नज़दीक पौधा भी लगाया।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Fatehgarh Sahib , Kuljit Singh Nagra , Randeep Singh Nabha , Dr. Amar Singh , Gurpreet Singh GP , Surbhi Malik , Sandeep Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD