Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उप-मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और डी.जी.पी. इकबाल प्रीत सिंह सहोता द्वारा पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह समर्थः सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Congress, Jalandhar, Iqbal Preet Singh Sahota, Police Commemoration Day, Jalandhar Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले राज्य के वीर जवानों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए आज यहाँ पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) के हैडक्वार्टर में 62वें राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने राज्य के जवानों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस एक बेमिसाल फोर्स है, जिसने शांति और अशांती के समय देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा आतंकवाद के साथ लड़ते हुए अपने 1604 अधिकारियों और सिपाहियों का बलिदान दिया गया।पी.ए.पी. कैंपस के अंदर बनाए गए पुलिस शहीद स्मारक में सभ्यक ढंग से परेड का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री को सलामी देने के बाद, कमांडेंट राजपाल सिंह संधू द्वारा पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. भगवान सिंह और ए.एस.आई. दलविन्दरजीत सिंह समेत इस साल के समूचे 377 पुलिस शहीदों के नाम पढ़े गए। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके बाद सीनियर अधिकारियों द्वारा शहीदी स्मारक पर श्रद्धा के फूल भेंट किये गए। स. रंधावा ने शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद जलसे को संबोधन करते हुए कहा कि इन शहीदों की वजह से ही हम देश में आज़ादी का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए गर्व महसूस करता हूँ, जिन्होंने मातृ भूमि की सेवा में अपनी जान कुर्बान कर दीं।’’

पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर बी.एस.एफ. के अधिकार क्षेत्र को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के फ़ैसले पर उन्होंने कहा कि पंजाब, जोकि सभी युद्धों दौरान हमेशा अग्रणी रहा है, को अपनी सुरक्षा के लिए किसी अन्य ताकत की ज़रूरत नहीं है। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी पुलिस फोर्स पंजाब की सुरक्षा करने के पूरी तरह समर्थ है’’।स. रंधावा ने ऐलान किया कि जिलों में स्थित पुलिस लाईनों की डिस्पैंसरियों में लैब स्थापित की जाएंगी जहाँ पुलिस कर्मियों के परिवारों को टेस्टिंग की सुविधा होगी। इन लैबों पर कुल सवा करोड़ के करीब लागत आयेगी।शहीदों के परिवारों को संबोधन करते हुए स. रंधावा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने शहीदों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का निपटारा पहल के आधार पर किया जायेगा और उनको और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए नयी कल्याण योजनाएँ तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ उनके परिवारों के कभी न ख़त्म होने वाले समर्थन के चलते ही है कि पुलिस अपनी ड्यूटी पूरी लगन और सम्मान के साथ निभाने में सक्षम हुई है।डी.जी.पी. पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने इस मौके पर बोलते हुए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा शहीदों के परिवारों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने शहीदों के बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि पंजाब पुलिस पूरी लगन और बहादुरी के साथ सरहदी राज्य की सेवा करती रहेगी।’’

पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास

21 अक्तूबर 1959 को सी.आर.पी.एफ. की गश्त कर रही पार्टी, जिसका नेतृत्व एस.आई. करम सिंह कर रहे थे, पर चीनी सेना द्वारा लद्दाख़ के हॉट स्प्रिंग्ज़ में घात लगाकर हमला कर दिया गया और 10 जवान शहीद हो गए। 16,000 फुट की ऊँचाई पर बेहद ठंडे मौसम में सभी मुश्किलों के साथ लड़ते हुए जवानों की बहादुरी और बलिदान दुर्लभ साहस का प्रतीक है। इंडो-तिब्बीतियन बॉर्डर पुलिस द्वारा देश के सभी पुलिस बलों की प्रतिनिधि पार्टी हर साल लद्दाख़ के हॉट स्प्रिंग्ज़ में उन शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए भेजी जाती है, जिन्होंने 21 अक्तूबर, 1959 को राष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान वार दीं।तबसे हर साल 21 अक्तूबर को समूह पुलिस ईकाइयों में बहादुर पुलिस शहीदों के सत्कार के तौर पर स्मृति परेड का आयोजन किया जाता है, जिन्होंने ड्यूटी दौरान अपनी जान कुर्बान कर दीं। दिवंगत आत्माओं के सम्मान में हथियार झुकाए जाते हैं और दो मिनट का मौन रखा जाता है। राज्यों, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के पुलिस शहीदों के नाम उनके द्वारा दिए गए महान बलिदानों को पहचान प्रदान करने के लिए पढ़े जाते हैं।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Congress , Jalandhar , Iqbal Preet Singh Sahota , Police Commemoration Day , Jalandhar Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD