Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा शोधित पानी : राणा गुरजीत सिंह

7 गांवों के किसानों की करीब 2500 एकड़ रकबे के लिए सिंचाई की जरुरत पूरी करेगा 11.10 करोड़ रुपए की लागत वाला प्रोजैक्ट

Rana Gurjit Singh, Rana Gurjeet Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur, Sunder Sham Arora, Piplanwali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ/ पिपलांवाला (होशियारपुर) , 22 Oct 2021

Last updated on: Oct 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब के भूमि व जल सरंक्षण, तकनीकी शिक्षा व रोजगार सृजन मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने आज यहां 11.10 करोड़ रुपए की लागत वाले सिंचाई प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखते हुए कहा कि कुछ माह में मुक्कमल होने वाला यह प्रोजैक्ट 7 गांवों के करीब 2500 एकड़ रकबे की सिंचाई जरुरतें पूरी करेगा।प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखने के बाद राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि होशियारपुर के सीवरेज का पानी ट्रीटमेंट के  बाद जमींदोज पाइपों के माध्यम से सिंचाई के लिए किसानों को सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट की रोजाना क्षमता 30 एम.एल.डी होगी व यह शोधित हुआ  पानी पिपलांवाला, पुरहीरां, बसी दौलत खां, सिंगड़ीवाल, कुरांगना, पंडोरी रुकमण व मड़ूली ब्राह्मणां के किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि यह शोधित हुआ पानी फसलों की काश्त के लिए बहुत अच्छा होगा व इसमें किसी किस्म का नुकसानदेह कैमिकल नहीं होगा।प्रोजैक्ट वाले स्थान पर पहुंचे पर अलग-अलग किसानों से बातचीत करते हुए राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि यह पानी की सप्लाई सारा वर्ष उपलब्ध रहेगी, जिससे जरुरी तत्व भी मौजूद रहेंगे ताकि फसलों का झाड़ अतिरिक्त मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रोजैक्ट मुकम्मल होने पर जमींदोज पाइपों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी की पहुंच का प्रबंध रहेगा ताकि धरती के जल स्तर की संभाल की जा सके। 

किसानों को पानी की जरुरत के अनुसार व सही प्रयोग का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि छप्पड़ों का पानी भी सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा सकता है व इस पहलकदमी के अंतर्गत पंजाब सरकार की ओर से 23 छप्पड़ों का पानी कामयाब तरीके से सिंचाई के लिए प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में पंजाब में 4 मिलियन फुट एकड़ छप्पड़ों के पानी की उपलब्धता है जो कि जरुरत के अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने इस अहम सिंचाई प्रोजैक्ट के लिए भूमि व जल सरंक्षण मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट शुरु होने से किसानों को बड़ी सिंचाई सुविधा मिलेगी व पानी की सप्लाई पूरा वर्ष उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट से किसानों को फसलों के लिए खादों व कीटनाशकों का प्रयोग भी कम करना पड़ेगा क्योंकि इस पानी में सभी जरुरी तत्व मौजूद रहेंगे, जिससे उनके पैसे की बचत होगी।इस मौके पर पुरहीरां से अमरजीत चौधरी ने सभी किसान भाईयों की ओर से पंजाब सरकार व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि अब किसानों की सिंचाई जरुरतों में किसी किस्म की परेशानी नहीं आएगी।इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, जिला यूथ कांग्रेस कपूरथला के कार्यकारी अध्यक्ष हरनूर सिंह हरजी मान, मुख्य भूमिपाल पंजाब राजेश वशिष्ट, भूमिपाल मोहाली महिंदर सिंह सैनी, मंडल भूमिपाल अधिकारी नरेश गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Rana Gurjit Singh , Rana Gurjeet Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Sunder Sham Arora , Piplanwali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD