Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बांग्लादेश में प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या गुटों के बीच संघर्ष में 7 की मौत

Crime News World, Police, Crime News, Bangladesh, Dhaka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 22 Oct 2021

Last updated on: Oct 22, 2021, 00:00 IST

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के एक शिविर में शुक्रवार को रोहिंग्या शरणार्थियों के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई झड़प में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सशस्त्र पुलिस बटालियन (एपीबीएन) के एक वरिष्ठ अधिकारी शिहाब कैसर खान ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की सुबह हुई झड़पों के बाद सात रोहिंग्या शरणार्थियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में हथियारों के साथ एक रोहिंग्या शरणार्थी को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए शरणार्थी शिविर में छापेमारी की जा रही है। वह झड़प के कारणों की तुरंत पुष्टि नहीं कर सके। यह घटना कॉक्स बाजार शरणार्थी शिविर में एक रोहिंग्या नेता की हत्या के हफ्तों बाद हुई है। अराकान रोहिंग्या सोसायटी फॉर पीस एंड ह्यूमन राइट्स (एआरएसपीएच) के अध्यक्ष मोहिब उल्लाह की 29 सितंबर को कॉक्स बाजार के कुटुपलोंग रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विस्थापित रोहिंग्या राजधानी ढाका से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कॉक्स बाजार में बेहद भीड़भाड़ वाली परिस्थितियों में रहते हैं।

 

Tags: Crime News World , Police , Crime News , Bangladesh , Dhaka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD