Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल बिकने और खरीदने वालों को सबक सिखायेगी जनताः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड

 

मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान

दशहरे के शुभ अवसर पर लोगों को दी बधाई

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा , 15 Oct 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान किया।दशहरे के शुभ अवसर पर लोगों के जनसभा को संबोधन करते हुए  मुख्यमंत्री ने लोगों को बधाई दी और कहा कि चमकौर साहिब में कम्युनिटी हैल्थ सैंटर को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा और मोरिंडा में जल्द ही एक ट्रॉमा सैंटर भी बनाया जाएगा।उन्होंने पशुधन की गुणवत्ता में  सुधार लाने के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य भर में ग्रामीण क्षेत्रों की पशु-पालन डिस्पैंसरियों को अपग्रेड करने का भी ऐलान किया, जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि की जा सके। चन्नी ने मोरिंडा कस्बे के  लिए 42 करोड़ रुपए की लागत से एक सीवरेज प्रोजैक्ट और 28 करोड़ रूपए की लागत से नहर आधारित जल आपूर्ति योजना का भी ऐलान किया, जिसको पहले से ही मंज़ूरी दे दी गई है। 

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बेला-पनियाली सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग 344-ए के साथ जोडऩे के लिए क्षेत्र में सतलुज नदी पर 114 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण पहले ही शुरू कर दिया गया  है।इसके बाद मुख्यमंत्री ने दशहरे के समारोह के मौके पर रावण के पुतले को आग लगाई।चन्नी ने आगे कहा कि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत के सार्वभौमिक सत्य की याद दिलाता है और यह त्योहार सांप्रदायिक बाधाओं को पार करते  हुए लोगों को आपसी भाईचारे, सद्भावना और मैत्री बंधन को मज़बूत करने का अवसर प्रदान करता है।त्योहार की गौरवशाली विरासत का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत की अटलता में हमारे विश्वास को  मज़बूत करती है, जिससे लोगों में सद्भावना, भाईचारे और शान्ति की भावना मज़बूत होती है।मुख्यमंत्री ने लोगों को जाति, रंग और नस्ल के भेदभाव से ऊपर उठकर धार्मिक उत्साह से इस शुभ अवसर को मनाने की अपील भी की।  

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD