Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

विजय इंदर सिंगला कैबिनेट साथियों सहित लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मिले

किसानों के बेरहमी के साथ हत्याकांड के लिए राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बरखाऱ्स्त करो और उसके पुत्र आशीष मिश्रा को गिरफ़्तार करोः लोक निर्माण मंत्री

Vijay Inder Singla, Punjab Education Minister, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government,  Punjab, Sangrur, Trending Topics, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखीमपुर खीरी /चण्डीगढ़ , 08 Oct 2021

Last updated on: Oct 08, 2021, 00:00 IST

पंजाब के लोक निर्माण और प्रशासनिक सुधार मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज अपने अन्य कैबिनेट साथियों के साथ लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के घर जाकर उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख साझा किया और भरोसा दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए श्री सिंगला ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए न्याय यकीनी बनाया जाना चाहिए और वह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत बरखाऱ्स्त करने और उसके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ़्तार करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालते रहेंगे जिन्होंने सड़क पर शांतमयी प्रदर्शन कर रहे किसानों को बेरहमी से कुचल दिया।श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और खुलेआम उनका कत्ल दिल झकझोरने वाली और बेहद दुखद घटना है। 

श्री सिंगला ने आगे कहा कि वह उन किसानों के लिए दिल से बेहद दुखी हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दीं परन्तु भाजपा नेताओं द्वारा अपने संकुचित हितों के लिए किसानों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा नेता केंद्र सरकार के तीन काले खेती कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर हमला करने के लिए समाज विरोधी तत्वों को उकसा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के हत्याकांड के उपरांत भाजपा नेताओं ने आत्मरक्षा के नाम पर अपने शब्द वापस लेकर यू-टर्न ले लिया।श्री सिंगला ने हमेशा किसानों के साथ खड़े रहने और अपनी आवाज़ बुलंद करने की वचनबद्धता फिर से अभिव्यक्ति और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sangrur , Trending Topics , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD