Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

सीएम पद न मिलने पर नवजोत सिंह सिद्दू ने कहा, 'मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस

Navjot Singh Sidhu, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Trending Topics, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Oct 2021

Last updated on: Oct 08, 2021, 00:00 IST

अपनी तीखी बयानबाजी के लिए जाने जाने वाले पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्दू ने एक बार फिर पार्टी से नाराजगी भरा बयान दिया है। सिद्दू ने कहा- 'मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस'। दरअसल पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद, सिद्दू की बयानबाजी का दौर फिर शुरू हो गया है। इस बार सीएम की कुर्सी न मिलने पर सिद्दू ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब का मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को बनाये जाने से नाराज सिद्दू ने कहा- 'मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस'। इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को, एक वायरल वीडियो में गुरुवार को सिद्दू अपशब्द कहते भी दिखाई दिए। इसके साथ ही सिद्धू इस वीडियो में ये भी कह रहे हैं कि चन्नी 2022 में कांग्रेस की नैया डुबो देंगे। ये वीडियो पंजाब के जीरकपुर का है।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह लखीमपुर जा रहे सिद्धू अपना प्रोटेस्ट मार्च शुरू करने के लिए पंजाब सीएम चन्नी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब चन्नी को आने में देरी हुई तो सिद्दू ने तैश में आकर उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि कुछ ही देर में चन्नी वहां पहुंच गए। पंजाब कांग्रेस की ओर से जारी एक दूसरे वीडियो में चन्नी और सिद्दू को एक ही ट्रोली पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में चन्नी सरकार में हो रही नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार सिद्दू ही इस पद पर बने रहेंगे, उन्हें मना लिया गया है। इससे पहले सिद्दू लगातार पंजाब डीजीपी और एजी को हटाने की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी आरोप लगाते रहे हैं।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Trending Topics , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD