Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

लखीमपुर मामले में सियासत जारी, प्रियंका गांधी बोलीं, 'दोषियों पर कार्रवाई होने तक लड़ाई जारी रहेगी'

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Trending Topics, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 07 Oct 2021

Last updated on: Oct 07, 2021, 00:00 IST

लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी इस पर सियासत जारी है। एक ओर इस मामले में जहां न्यायिक जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। बुधवार को राहुल और प्रियंका गांधी के पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद आज अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा नवजोत सिद्घू समेत कई विपक्षी नेता लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। लखनऊ से बहराइच के नानपारा में मृत किसान के घर जाने के लिए रवाना होने के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वह तो लखीमपुर खीरी में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के भी घर जाना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि मैं तो भाजपा के जो कार्यकर्ता मरे हैं, उनके परिवार के लोगों से भी मिलना चाहती थी। 

मैंने आईजी से पूछा भी लेकिन आईजी ने कहा कि वह लोग नहीं मिलना चाहते हैं। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर भले ही गुरुवार को नई दिल्ली लौट गए, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा का संघर्ष जारी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इन सभी को इंसाफ मिले, इसके लिए मैं लडूंगी। जब तक मंत्री बर्खास्त नहीं होंगे और जब तक मंत्री का लड़का गिरफ्तार नहीं होगा तब तक तो मैं बिल्कुल अडिग रहूंगी। कल मैंने उन परिवारों को वचन दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तबतक मैं बिल्कुल अडिग रहूंगी। इस मामले में अभी तक किसी को भी न्याय नहीं मिला है।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Trending Topics , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD