Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

केवल किसानों के खून के प्यासे नहीं, लोकतंत्र का भी गला घोंट रहे मोदी और योगी- कुलतार सिंह संधवां

किसानों पर अत्याचार के विरोध में केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ ‘आप’ ने पंजाब भर में किया विरोध प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Oct 2021

Last updated on: Oct 05, 2021, 00:00 IST

लखीमपुर खीरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भारी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होकर मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पार्टी मुख्यालय से मंगलवार को जारी बयान में आप विधायक और किसान विंग पंजाब के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं (वॉलंटियर) ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।संधवां ने कहा मोदी और योगी सरकार केवल किसानों के खून की प्यासी नहीं, बल्कि लोकतंत्र का भी गला घोंट रही है। उन्होंने कहा कि क्वक्वलखीमपुर खीरी हिंसा लोकतंत्र पर एक दाग है, किसानों पर अत्याचार/उत्पीडऩ स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

संधवां ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकारी व्यवस्था में डंडों और गोलियों का भय वहां गुंडाराज काबिज होना प्रमाणित करता है।संधवां ने दावा किया कि भाजपा सरकार मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उसे बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में करीब 700 किसान शहीद हो गए लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और यूपी की योगी सरकार अभी भी किसानों के खून की प्यासी बनकर अन्नदाता को कुचलने लगी है।संधवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों और पीडि़त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अन्नदाता देश की क्वरीड़ की हड्डी है और उनसे की गई बर्बरता असहनीय है। संधवां ने कहा कि सरकार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे सहित हिंसा में शामिल सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।संधवां ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ भाजपा की गुंडा ब्रिगेड खड़ी करने और ‘जैसे को तैसा’ के भडक़ाऊ जवाब को दुर्भाग्यपूर्ण और भाजपा की गुंडा सोच का प्रतिबिंब करार दिया।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD