Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने टांडा में करवाई धान की खरीद की शुरुआत

कहा, पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाने के लिए वचनबद्ध

Sangat Singh Gilzian, Congress, Punjab Congress, Tanda, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Oct 2021

वन, वन्य जीव एवं श्रम मंत्री पंजाब, संगत सिंह गिलजियां ने आज दाना मंडी टांडा में गांव दुबुर्जी के किसान निशान सिंह की धान के ढेरी से धान की खरीद शुरु करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाया जाएगा।एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर व अन्य अधिकारियों सहित फसल की खरीद शुरु करवाते हुए वन एवं श्रम मंत्री ने किसानों से बातचीत करते हुए उनसे फसल बेचने के दौरान किसी किस्म की पेश आ रही समस्याओं के बारे में पूछा, जिस पर किसानों ने कहा कि मंडी में उनको कोई दिक्कत नहीं आ रही है व उनकी फसल 1960 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है। इस दौरान वन मंत्री ने मंडी में अलग-अलग ढेरियों पर जाकर धान की फसल देखते हुए अधिकारियों व खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी किस्म की समस्या न आए।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिले की 72 मंडियों में धान की खरीद की जा रही है व किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने वाले पानी, छाया और अन्य सुविधाओं का पूरा इंतज़ाम किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले की मंडियों में करीब 4.48 लाख मीट्रिक टन धान की आमद की उम्मीद है जिसकी खरीद व लिफ्टिंग के पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं। 

इससे पहले बैठक के दौरान उन्होंने खरीद एजेंसियों और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रबंधों में किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, जिससे धान की खरीद को सही ढंग और बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है, इस लिए किसान व आढ़ती इस बारे में चिंता न करें।संगत सिंह गिलजियां ने बताया कि धान की खरीद को लेकर केंद्र की ओर से तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था लेकिन मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पहल करते हुए दिल्ली में प्रधान मंत्री से मुलाकात कर धान की खरीद को 3 अक्टूबर से शुरु करवाया है। इस दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों व राइस मिलर्स को अपील की कि निर्धारित नमी वाली धान की फसल ही मंडियों में लाने को प्राथमिकता दें और ओस के कारण गीले धान की कटाई से गुरेज करें।इस अवसर पर चेयरमैन मार्किट कमेटी टांडा सिमरन सैनी, वाइस चेयरमैन राकेश वोहरा, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर रेणु बाला वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अवतार सिंह खोखर, जरनैल सिंह जाजा, बलदेव सिंह मुल्तानी, परमजीत सिंह मोतियां, सुखविंदर जीत सिंह बीरा, कुलदीप सिंह, सुखविंदर जीत सिंह झांवर, रविंदर पाल सिंह गोरा, मनिंदरजीत सिंह मनी, सुरेश जैन, बोबी बहल, सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू, ओम पुरी, बाली सल्लां, अजीत पाल सिंह, अवतार सिंह तुली, गोल्डी कल्याणपुर, सचिव सुरिंदर सिंह, अवतार सिंह सैनी, जगदीप आनंद, भूषण जैन, कुलतार चाहल, जोगिंदर सिंह, गौरव पुरी, सुनीत पुरी भी मौजूद थे।

                                                 

 

Tags: Sangat Singh Gilzian , Congress , Punjab Congress , Tanda , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD