Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कल्याण योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँचाया जाना किया जाएगा सुनिश्चित, कोई शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : डा. राज कुमार वेरका

कैबिनेट मंत्री वेरका द्वारा सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के कामकाज और योजनाओं की समीक्षा

Dr. Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Oct 2021

Last updated on: Oct 01, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी क्ल्याण योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों और योग्य लाभार्थीयों तक पहुँचने को यकीनी बनाया जाये और कमजोर वर्गों के किसी भी तरह के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।कैबिनेट मंत्री डा. वेरका ने यह निर्देश सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते समय दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की भी हिदायत की।डा. राज कुमार वेरका ने विभाग के अधिकारियों को जरूरतमंदों के लिए कच्चे घरों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पूरे पंजाब भर में सर्वेक्षण करवाने की हिदायत की और कहा कि सर्वेक्षण के बाद वह निजी तौर पर आवश्यक फंड का मुद्दा सम्बन्धित अथारिटी के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में हर परिवार के पास उपयुक्त बसेरे के लिए पक्का घर होना चाहिए और पंजाब सरकार उनके लिए इस दिशा में हर संभव सहायता यकीनी बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के दृढ़ दृष्टिकोण के अलावा, वह यह भी यकीनी बनाएंगे कि सभी क्ल्याण योजनाओं के लाभ योग्य लाभार्थीयों तक जल्द से जल्द पहुँचाए जाएँ जिससे गरीब से गरीब लोगों का जीवन हर पक्ष से बेहतर बनाया जा सके।

श्री वेरका ने विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों से उन विद्यार्थियों के बारे में रिपोर्ट मांगने के भी निर्देश दिए हैं जिनके रोल नंबर फीस की अदायगी न होने या किसी अन्य बकाए के कारण रोक दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि विभाग के अधिकारी एससी और ओबीसी वर्गों के विद्यार्थियों की स्कूल छोड़ने की दर संबंधी रिपोर्ट भी तैयार करें जो विद्यार्थीयों को शैक्षिक संस्थाओं में वापस लाने के लिए उचित कार्यवाही करने के लिए विभाग के लिए सहायक साबित होंगी। उन्होंने अधिकारियों को विभाग में भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से डाॅ. अम्बेडकर स्काॅलरशिप पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्काॅलरशिप योजनाओं के लिए अर्जी देने की आखिरी तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले पोर्टल पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 सितम्बर थी, परन्तु अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित विद्यार्थियों की माँगों के मद्देनजर सरकार ने आखिरी तारीख को 25 अक्तूबर तक बढ़ाने का फैसला किया है जिससे अब हजारों अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को वजीफे का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्थाओं और तस्दीक करने वाली अथाॅरिटी के लिए भी आखिरी तारीख 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।इस अवसर पर प्रमुख सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, डायरैक्टर भुपिन्दर सिंह, कार्यकारी डायरैक्टर पीएससीएफसी दविन्दर सिंह, चेयरमैन बैकफिंको हरजिन्दर सिंह ठेकेदार, ज्वाइंट सचिव-कम-डायरैक्टर एससी सब प्लान राज बहादुर सिंह, अंडर सेक्रेटरी मनोहर लाल बांगड़, डिप्टी डायरैक्टर रुपिन्दरपाल सिंह, ज्वाइंट डायरैक्टर सुशील कुमार, डीसीएफए अवतार सिंह, डिप्टी डायरैक्टर सरबजिन्दर सिंह रंधावा, डिप्टी डायरैक्टर परमिन्दर सिंह गिल सहित कई अन्य अधिकारी और आदरणीय भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD