Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. राज कुमार वेरका द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब को मॉडल राज्य बनाने का ऐलान

डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री द्वारा समर्पण, ईमानदारी और दृढ़ता से काम करने की अपील

Dr. Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Sep 2021

Last updated on: Sep 30, 2021, 00:00 IST

पंजाब के डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब को एक मॉडल राज्य बनाने का ऐलान किया है।डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री के तौर पर पद संभालने के बाद आज स्थानीय पंजाब भवन में विभाग की पहली मीटिंग को संबोधन करते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि राज्य में एक ऐसा सरकारी अस्पताल बनाया जायेगा जो न केवल सरकारी बल्कि प्राईवेट अस्पतालों में से भी सबसे बढ़िया और मिसाली होगा। किसी भी समाज के लिए दवा और पढ़ाई को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्य में बढ़िया स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाने के काम को आगे बढ़ाने की हर कोशिश करेंगे जिससे राज्य के लोगों को वाजिब दरों पर सरकारी अस्पतालों में इलाज की सहूलतें प्राप्त हो सकें।कोरोना काल के दौरान राज्य के सरकारी डॉक्टरों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सहूलतें देने के लिए सभी कमज़ोरियां दूर करने के लिए प्रत्येक को समर्पण, ईमानदारी और दृढ़ता के साथ काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर ऊँचा करके हमें प्रायवेट अस्पतालों के मुकाबले सरकारी अस्पतालों में लोगों का विश्वास बढ़ाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे सभी प्रोजैक्टों को अमल में लाने के लिए हर कोशिश करेंगे।

इससे पहले डॉ. वेरका को विभाग के डायरैक्टर डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि इस समय पर राज्य में बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ सायंसेज़ फरीदकोट और गुरू रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर नाम की सरकारी क्षेत्र की दो यूनिवर्सिटियाँ चल रही हैं और तीन सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट और सरकारी आयुर्वेदिक कालेज पटियाला भी है। इसके इलावा सरकारी डॉ. बी आर अम्बेडकर स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल सायंसेज़ मोहाली, शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल सायंसेज़ होशियारपुर और श्री गुरु नानक देव स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल सायंसेज़ कपूरथला बनाऐ जाने का प्रस्ताव है।डॉ. शर्मा ने बताया कि इस समय तीन सरकारी मैडीकल कालेजों के इलावा और 4 और विभागों में वीआरडीएल टेस्टिंग लैब हैं। इनमें आरटीपीसीआर टैस्ट प्रति दिन 35000 तक किये गए हैं। अब तक 97 लाख टैस्ट किये जा चुके हैं। कोविड मरीज़ों के लिए सरकारी मैडीकल कालेजों में 4आईसोलेशन वार्ड, 358 कोविड वेंटिलेटर, 67 ग़ैर कोविड वेंटिलेटर हैं। आज तक तकरीबन 24500 मरीजों का इलाज किया गया है।इससे पहले डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान विभाग के प्रिंसीपल सचिव श्री अलोक शेखर ने डॉ. वेरका का स्वागत किया और विभाग के बारे संक्षिप्त जानकारी दी। इस मौके पर अन्यों के इलावा अतिरिक्त सचिव राहुल गुप्ता, वाइस चांसलर बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी डॉ. राज बहादुर, वाइस चांसलर गुरू रविदास यूनिवर्सिटी डॉ बी के शर्मा, संयुक्त डायरैक्टर डॉ. ए डी अग्रवाल और डॉ. पुनीत गिरधर, चेयरमैन मैडीकल, डैंटल, नर्सिंग आयुर्वेदिक, होम्योपैथी कौंसिल, प्रिंसीपल और मैडीकल सुपरीटेंडंट सरकारी मैडीकल डैंटल आयुर्वैदिक कालेज उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD