Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक सचिवों को राज्य का समूचा विकास यकीनी बनाने के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के हुक्म

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2021

Last updated on: Sep 27, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को समूह विभागों के प्रशासनिक सचिवों को अपने-अपने विभागों का विस्तृत 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के हुक्म दिए हैं जिससे राज्य के कामकाज में और अधिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता लाई जा सके। उन्होंने यह प्रस्ताव एक हफ्ते के अंदर मुख्य सचिव को पेश करने के लिए कहा है।समूह विभागों के प्रशासनिक सचिवों की पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए स. चन्नी ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए जिससे लोगों को किफ़ायती स्वास्थ्य सहूलतें और ख़ास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जा सके।मुख्यमंत्री ने सचिवों को अपना फज़ऱ् तन-मन से निभाने के लिए कहा जिससे लोगों को एक साफ़-सुथरा, पारदर्शी और भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन मिल सके जोकि उनकी सरकार की ख़ासियत है।स. चन्नी ने आगे कहा, ‘‘मैं नरम स्वभाव का ज़रूर हूँ परन्तु इसका यह अर्थ न निकाला जाये कि मैं किसी भी लापरवाही को अनदेखा कर दूंगा। मैं उनके खि़लाफ़ कार्यवाही करूँगा जो आम लोगों के हितों के लिये काम नहीं करेंगे।’’

भ्रष्टाचार को बर्दाश्त न करने का प्रण करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस कुप्रथा का ख़ात्मा हर कीमत पर किया जाना ज़रूरी है और आम आदमी के काम प्राथमिक आधार पर होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी भी धर्म, जाति या भाईचारे के फर्क से हरेक नागरिक के साथ इन्साफ होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार को सख्ती से निपटा जायेगा और यदि कोई भी व्यक्ति उनका नाम लेकर आपके तक पहुँच करता है तो इसकी सूचना तुरंत उनको दी जाये।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों, विधायकों और लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों को बनता सम्मान दिया जाये परन्तु इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि फ़ैसले लेते समय कानून अनुसार ही काम लिया जाये। स. चन्नी ने प्रशासनिक सचिवों को चालू प्रोजैक्ट समय पर पूरे करना यकीनी बनाने के लिए भी कहा जिससे सरकार की हरेक वर्ग के कल्याण के लिए की गई कार्यवाहियों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच सके।स. चन्नी ने प्रशासनिक सचिवों को मुलाजि़म समर्थकीय पहुँच अपनाने के लिए भी कहा जिससे उनके मसले आराम से निपटाये जा सकें और उनको संघर्ष का रास्ता न पकडऩा पड़े।मुख्यमंत्री को एक अच्छे प्रशासन और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाते हुए मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने कहा कि क्योंकि मुख्यमंत्री की तरफ से साफ़ तौर पर संदेश दे दिया गया है, इसलिए उनके दिशा निर्देशों पर चलते हुए एक साफ़ और पारदर्शी रोडमैप तैयार करके निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD