Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

वकीलों के वेश में बंदूकधारियों ने अदालत में गैंगस्टर गोगी की हत्या की, पुलिस कार्रवाई में 2 हमलावर मारे गए

Crime News India, Police, Crime News, New Delhi, Gangster, Gogi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2021

Last updated on: Sep 24, 2021, 00:00 IST

दिल्ली के शीर्ष गैंगस्टर जितेंद्र सिंह मान उर्फ गोगी की शुक्रवार को एक अदालत में प्रतिद्वंद्वी 'टिल्लू' गिरोह के दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वकीलों की पोशाक में अदालत परिसर में घुसे थे। बाद में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें दो हमलावर मारे गए। इस घटनाक्रम के समय अदालत कक्ष में अफरा-तफरी मच गई, जहां न्यायाधीश ने कार्यवाही शुरू कर दी थी। फायरिंग में एक महिला वकील के घायल होने की खबर है। यह घटना रोहिणी अदालत परिसर में उस समय हुई, जब गोगी को उसके खिलाफ एक मामले में सुनवाई के लिए पेश किया जा रहा था। हमलावरों ने अचानक अपनी वकील वाली पोशाक में छुपाकर रखे गए हथियार निकाले और गोगी पर गोलियां चला दीं, जो गोली लगते ही मौके पर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त कोर्ट रूम के अंदर मौजूद एक वकील ने आईएएनएस को बताया कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। उन्होंने कहा, "गैंगस्टर गोगी के मामले में सुनवाई से कुछ सेकंड पहले फायरिंग शुरू हुई। यहां तक कि न्यायाधीश गगनदीप सिंह भी अदालत कक्ष के अंदर बैठे थे।" उन्होंने कहा कि अदालत कक्ष में पूरी तरह से अराजकता थी। 

गोगी की सुरक्षा कर रहे पुलिस कर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों को मार गिराया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "पुलिस और हमलावरों के बीच कम से कम 30-35 राउंड फायरिंग हुई।" सूत्रों ने बताया कि हमलावर टिल्लू ताजपुरिया गिरोह से थे और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इस तरह की घटना की आशंका के बारे में इनपुट मिला था। गोगी, जिसे अप्रैल में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया था, हरियाणा के एक गायक की हत्या में शामिल था, जिसे 2017 में पानीपत में हमलावरों ने गोली मार दी थी। गोगी पर दिल्ली में 4 लाख रुपये और हरियाणा में 2.5 लाख रुपये का नकद इनाम था। दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की। प्रवक्ता ने कहा, "गोगी के साथ दोनों हमलावर मारे गए।" बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में एक महिला वकील को एक गोली छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गई। एक सूत्र ने कहा, "गोली पहले फर्श पर लगी और फिर महिला वकील के पैरों में लग गई।" महिला वकील को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोगी और उसके हमलावरों के शवों को दो एंबुलेंस में कोर्ट से बाहर ले जाया गया। सीआईएसएफ के जवानों की भारी तैनाती से कोर्ट अब किले जैसा हो गया है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , New Delhi , Gangster , Gogi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD