Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमृतसर में श्री दरबार साहिब, श्री दुग्र्याना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में हुए नतमस्तक

बेअदबी मामलों में पंथ को इंसाफ़ दिलाया जायेगा - चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of  Punjab, Sukhjinder Singh Randhawa, Khatkarkalan, Shaheed Bhagat Singh Nagar, O P Soni, Om Parkash Soni, Navjot Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Sep 2021

Last updated on: Sep 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज स्पष्ट तौर पर कहा कि बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के लिए पंथ को इंसाफ़ दिलाया जायेगा।श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने समानता वाले समाज की सृजन करने के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए अरदास करके परमात्मा का आर्शीवाद माँगा। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के हरेक धर्म और समाज के हर वर्ग को बनता सम्मान दिया जायेगा और प्रशासन को धार्मिक मूल्यों के अनुसार चलाया जायेगा (राज्य धर्म अनुसार चलेगा)’’।स. चन्नी ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारे और सदभावना के मूल्यों को हर कीमत पर कायम रखा जायेगा और यह उनकी हमेशा प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।मुख्यमंत्री ने ईमानदारी, समर्पण भावना और वचनबद्धता से पंजाब के लोगों की सेवा करने की जि़म्मेदारी सौंपने के लिए परमात्मा का धन्यवाद किया। स. चन्नी ने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और लोक-समर्थकी प्रयासों और विकास पहलकदमियों को लागू करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री तडक़े श्री हरिमन्दर साहिब पहुँचे जहाँ उन्होंने श्री दरबार साहिब और श्री अकाल तख़्त साहिब में अरदास करने से पहले परिक्रमा की। उनको पवित्र पालकी साहिब की सेवा करने का भी सौभाग्य हासिल हुआ। उन्होंने गुरबानी कीर्तन सुना। वह अरदास में शामल हुए, देग और रुमाला साहिब भेंट किया और हुक्मनामा भी सुना।इसके उपरांत सूचना कार्यालय में शिरोमणि कमेटी के जनरल सचिव भगवंत सिंह सियालका और श्री दरबार साहिब के मैनेजर गुरिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य आदरणियों को ‘सिरोपा’ दिया और ’श्री हरिमन्दर साहिब’ के मॉडल से सम्मानित किया।श्री हरिमन्दर साहब में नतमस्तक होने के मौके पर स. चन्नी के साथ उप-मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और श्री ओ पी सोनी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान स. नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा विधायक और मुख्यमंत्री के पारिवारिक मैंबर भी मौजूद थे।इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री दुग्र्याना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, राम तीर्थ में भी नतमस्तक हुए जहाँ उनको वहाँ से प्रबंधक कमेटियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने जलियांवाला बाग़ स्मारक का दौरा करते हुये शहीदों को श्रद्धांजलि भी भेंट की।अमृतसर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स. चन्नी विशेष के तौर पर उप-मुख्यमंत्री श्री ओ पी सोनी, लोक सभा मैंबर गुरजीत सिंह औजला, विधायक सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, डा. राज कुमार वेरका और सुखविन्दर सिंह डैनी के घर भी गए।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sukhjinder Singh Randhawa , Khatkarkalan , Shaheed Bhagat Singh Nagar , O P Soni , Om Parkash Soni , Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD