Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब पुलिस ने जलालाबाद मोटरसाईकल धमाके की गुत्थी सुलझाई; साज़िशकर्ता टिफिन बम समेत गिरफ्तार

राज्य में आतंकवाद को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की भद्दी साजिश के अंतर्गत पिछले 40 दिनों में चौथा अत्याधुनिक टिफ़िन बम हुआ बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 18 Sep 2021

Last updated on: Sep 18, 2021, 00:00 IST

जलालाबाद में हुए मोटरसाईकल धमाके के 3 दिनों के अंदर, फाजिल्का पुलिस ने शनिवार को परवीन कुमार की गिरफ्तारी के साथ इस मामले को सुलझा लिया है। प्रवीण ने खुलासा किया कि विस्फोटक सामग्री के साथ लैस मोटरसाईकल जलालाबाद शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में रखा जाना था। ज़िक्रयोग्य है कि गाँव झुग्गे निहंगा वाला के बलविन्दर सिंह उर्फ बिंदु जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति था, की 15 सितम्बर 2021 को रात 8 बजे के करीब जलालाबाद शहर में मोटरसाईकल धमाके में मौत हो गई थी। प्रवीण द्वारा किये गए खुलासे और एक किसान द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके पैतृक गाँव धरमूपुरा जो कि भारत-पाक सरहद से सिर्फ़ 3 किलोमीटर की दूरी पर है, के खेतों में छिपाकर रखा एक टिफिन बम भी बरामद किया है।ज़िक्रयोग्य है कि यह चौथा ऐसा टिफिन बम आईईडी है जो ‘मेड इन पाकिस्तान‘ बच्चों के टिफिन बॉक्स में बनाया गया है। पिछले 40 दिनों दौरान सरहदी राज्य पंजाब से ऐसे 3 बम पहले भी बरामद किये जा चुके हैं और इन सभी पर कार्टून किरदारों की तस्वीरें हैं।इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर जनरल (आईजीपी) फ़िरोज़पुर रेंज जतिन्दर सिंह औलख ने बताया कि भीड़ वाले क्षेत्र में मोटरसाईकल को उड़ाने की साजिश रचने में प्रवीण की भूमिका का पता लगने के बाद, फाजिल्का पुलिस ने उपलब्ध सुरागों की जांच शुरू की और शनिवार को प्रवीण को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि जांच दौरान प्रवीण ने खुलासा किया कि धमाके वाला मोटरसाईकल जो कि बिन्दर द्वारा चलाया जा रहा था, को जलालाबाद शहर के किसी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पार्क किया जाना था।प्रवीण ने यह भी कबूला कि दहशतगर्दी की इस गतिविधि को अंजाम देने की साजिश फ़िरोज़पुर के गाँव चन्दी वाला के सुखविन्दर सिंह उर्फ सुखा के घर 14 सितम्बर, 2021 को रची गई थी। उन्होंने कहा कि ममदोट के गाँव लखमीर कर हित्थड़ का गुरप्रीत सिंह भी इस साजिश का हिस्सा है।एसएसपी दीपक हिलौरी ने बताया की प्रवीण के खुलासे पर पुलिस ने चारो दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और सुखविन्दर और गुरप्रीत को गिरफ्तार करने के यत्न जारी हैं। उन्होंने कहा कि बिंदु समेत चारों दोषी व्यक्ति आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और एक दूसरे के साथ संबंधित हैं।इस सम्बन्ध में तारीख़ 16.9.2021 को थाना सिटी जलालाबाद में विस्फोटक एक्ट की धारा 3 और 4 अधीन एफआईआर नं. 205 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।बताने योग्य है कि 8 अगस्त, 2021 को, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लोपोके गाँव डालेके से एक टिफिन बम समेत पाँच हैंड ग्रेनेड बरामद किये थे। इसी तरह कपूरथला पुलिस ने 20 अगस्त 2021 को फगवाड़ा से दो जींदा हथगोले, एक जींदा टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री वाले समान की खेप भी बरामद की थी, जबकि तीसरा टिफिन 8 अगस्त, 2021 को अजनाला में एक तेल के टैंकर को उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया था।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD