Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शिक्षा विभाग के विभिन्न संगठनों ने जसवीर सिंह गढ़ी के साथ की मुलाकात, मांगे माने जाने का दिया आश्वासन

एडिड स्कील इंप्लाईज़ एसोसिएसन व पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के नेताओं ने दिया ज्ञापन

Jasvir Singh Garhi, BSP, Bahujan Samaj Party, BSP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 16 Sep 2021

Last updated on: Sep 16, 2021, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी की हाजिरी में विभिन्न मुलाज़िम संगठनों द्वारा मीटिंग्स करके अपनी-अपनी मुश्किलों से स. गढ़ी को अवगत करवाने का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम के चलते शिक्षा विभाग के विभिन्न संगठनों के नेताओं ने बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी के साथ मुलाकात की और उन्हें दरपेश समस्याओं से स. गढ़ी को अवगत करवाया। इस दौरान एडिड स्कूल इंप्लाईजड एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रदेशाध्यक्ष मास्टर बलदेव सिंह के नेतृत्व में बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी से मुलाकात की। शिक्षा विभाग के इन नेताओं ने मुद्दा रखते हुए बताया कि पे-कमिशन में 2.25 से 2.59 तक की वृद्धि दी गई है जोकि त्रुटियों वाला है। उन्होंने कहा कि एडिड स्कूलों के तकरीबन 7 हज़ार पद रिक्त पड़े हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से भरा जाना चाहिए और हिमाचल प्रदश व हरियाणा क पेट्रन पर एडिड स्कूलों को सरकार एडाप्ट करे। इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के नेता परमिंदरपाल सिंह ने बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी के साथ मुलाताक के दौरान पुरानी पेंशन स्कील लागू करने की मांग रखी। 

इस दौरान उक्त नेताओं के नेतृत्व में बसपा प्रधान गढ़ी से मुलाकात करने के लिए आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने एक लिखित ज्ञापन भी स. गढ़ी को सौंपा। इस दौरान बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने आए हुए सभी मुलाज़िम नेताओं से बातचीत करत हुए कहा कि समय की हकूमत द्वारा ना तो लोगों की भलाई के लिए कुछ किया जा रहा है और ना ही मुलाज़िमों की मांगों पर गौर फरमाया जा रहा है जिसके चलते प्रदेश में हर तरफ हर वर्ग के लोग सरकार से दुखी देखे जा सकते हैं। स. गढ़ी ने सभी नेताओं को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि 2022 में अकाली-भाजपा के सत्ता में आने पर हर विभाग की मांगों को कानून के दायरे में रहकर प्रवान किया जाएगा ता जो मुलाजिम वर्ग, जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित चला आ रहा है, को अपना भविष्य सुरक्षित होने का अहसास हो सके। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के एक ही संदेश होता है कि वादा वह ही करना है जिसे पूरा किया जा सके और बसपा का यह इतिहास रहा है कि बसपा अपने किए वादों को हर हाल में पूरा करती है और जिस वादे को बसपा पूरा ना कर सकती हो, वह वादा बसपा द्वारा कभी किया ही नहीं जाता। इस दौरान आए हुए सभी नेताओं ने बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी का उनकी समस्याओं को पूरी संजीदगी के साथ सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिलाए जाने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान मास्टर जसवीर सिंह सैणी, मास्टर बलदेव सिंह, मुकेश गुप्ता, मनी उप्पल, नरेश धीर, परमिंदरपाल सिंह, बसपा के वरिष्ठ नेता मास्टर हरभजन सिंह बलालों व लेखराज जमालपुरी के साथ-साथ बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के नेता व सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , BSP , Bahujan Samaj Party , BSP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD