Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

पीएसआईडीसी के बोर्ड ऑफ डायरैक्टरज़ ने विभिन्न स्कीमों की प्रगति का लिया जायजा

Krishan Kumar Bawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, PSIDC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Sep 2021

Last updated on: Sep 15, 2021, 00:00 IST

आज यहां पंजाब राज्य औद्योगिक विकास कारपोरेशन लिमटिड के मुख्यालय, चंडीगढ़ में कृष्ण कुमार बावा की अध्यक्षता अधीन पीएसआईडीसी के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर की मीटिंग हुई।मीटिंग के दौरान, जिसमें सीनियर वाइस-चेयरमैन, श्री विनय महाजन, वाइस-चेयरमैन श्री वजीर सिंह लाली, मैनेजिंग डायरैक्टर श्री सिबिन सी, आईएएस और डायरैक्टर श्री शिवरिन्दर उप्पल, श्री राजेश घारू, श्री बलजिन्दर सिंह जंडू, लेखा कम कानूनी सलाहकार श्री एसके अहूजा और कंपनी के सचिव श्रीमती सुकृती सैनी मौजूद थे, श्री बावा ने कहा कि पीएसआईडीसी ने 2020-21 के दौरान बाँड धारकों के साथ वन टाईम सेटलमेंट (ओटीएस) की है जिसके अंतर्गत 12.05 करोड़ रुपए में देनदारी का निपटारा किया गया जिससे 7.54 करोड़ रुपए (लगभग) ब्याज की बचत हुई। कारपोरेशन ने साल 2020-21 के दौरान लोन /इक्विटी से 4.76 करोड़ रूपये की रिकवरी भी की है जिसमें इक्विटी 2018 के लिए ओटीएस नीति के अंतर्गत 0.50 करोड़ रुपए की रिकवरी भी शामिल है।श्री बावा ने बोर्ड के सदस्यों को आगे बताया कि मुख्यमंत्री, पंजाब को एक पत्र के द्वारा वन -टाईम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति को लागू करने के लिए मंजूरी देने की विनती की गई है, जोकि प्रमोटेड और कर्ज़ लेने वाली कंपनियों के उद्यमियों को कोरपोरेशन के साथ अपने बकाए के निपटारे का मौका देगी।बोर्ड की मीटिंग के बाद, श्री बावा कोरपोरेशन के अन्य डायरेक्टरों के साथ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल के कार्यालय भी गए जहाँ उन्होंने पंजाब राज्य में उद्योगों के विकास संबंधी संक्षिप्त चर्चा की।

 

Tags: Krishan Kumar Bawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , PSIDC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD