Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य विभाग में 21 स्पैशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Congress, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Sep 2021

Last updated on: Sep 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ 21 मेडिकल अफसरों (स्पैशलिस्ट) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें एक मेडिसिन स्पैशलिस्ट, 9 एनेस्थीसिया स्पैशलिस्ट, 4 पीडियाट्रिक्स, 3 गायनोकोलॉजी स्पैशलिस्ट, 1 छाती और टीबी स्पैशलिस्ट,1 कम्युनिटी मेडिसिन स्पैशलिस्ट और 2 फोरेंसिक मेडिसन स्पैशलिस्ट शामिल हैं। इस भर्ती मुहिम संबंधी और अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड के फैलाव को रोकने और पंजाब के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चल रही भर्ती मुहिम में तेज़ी लाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ‘घर-घर रोजग़ार योजना’ के अधीन पंजाब के युवाओं को नौकरियाँ मुहैया करवाने के लिए एक विशेष पहलकदमी की कल्पना की थी। बेरोजग़ार युवाओं को नौकरियाँ प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जि़क्रयोग्य है कि स्वास्थ्य विभाग, पंजाब ने वर्ष 2017 से 2021 तक मेडिकल अफसरों समेत पैरा-मेडिकल और अन्य स्टाफ के 13000 से अधिक पदों के लिए भर्ती पूरी कर ली है, जबकि अन्य खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी नियुक्तियाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा योग्यता के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं।

स. सिद्धू ने स्वास्थ्य विभाग में नए नियुक्त हुए डॉक्टरों को बधाई दी और उनको राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी जि़म्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी जि़म्मेदारी से कर्तव्य का निर्वहन कर रहें हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया है।डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब डॉ. जी.बी. सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी प्राप्त करने वाले नव-नियुक्त कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्होंने नव नियुक्त डॉक्टरों को कुशलता से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन नव नियुक्त कर्मचारियों को पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी ड्यूटी और अधिक कुशलता से निभाते हुए इस महामारी को ख़त्म करने में अपना योगदान देकर राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिला है।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी डॉ. बलविन्दर सिंह, मास मीडिया अधिकारी परमिन्दर सिंह, राज्य स्वास्थ्य शिक्षक जगजीवन शर्मा, कलाकार जगजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD