Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संगरूर पुलिस ने कत्ल और फिरौती के 17 आपराधिक मामलों में वांछित ख़तरनाक गैंगस्टर जसप्रीत बब्बी को किया काबू

गिरफ्तार अपराधी अजैब ख़ान गैंग के संपर्क में था और दो विरोधी गैंगस्टरों को ख़त्म करने की कर रहा था साजि़श

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 07 Sep 2021

Last updated on: Sep 07, 2021, 00:00 IST

संगरूर पुलिस ने मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज प्रात: काल सुनाम इलाके में 15 किलोमीटर पीछा करने के बाद ख़तरनाक गैंगस्टर जसप्रीत बब्बी को चार हथियारों, गोला-बारूद और एक चोरी की कार समेत काबू किया।प्राथमिक जांच का हवाला देते हुये जिले के सीनियर सुपरडैंट ऑफ पुलिस स्वप्न शर्मा ने बताया कि बब्बी, संगरूर जेल में बंद अजैब ख़ान गैंग के सदस्यों के संपर्क में था, जिसके साथ मिलकर उसने विरोधी गैंगस्टर मनी शेरों और फतेह नागरी को मारने की साजिश रची थी। जहाँ शेरों के खि़लाफ़ पंजाब और हरियाणा में घृणित आपराधिक मामलें दर्ज हैं, वहीं नागरी के विरुद्ध भी लगभग 25 आपराधिक केस चल रहे हैं। 

इस कार्यवाही संबंधी और जानकारी देते हुये एसएसपी ने कहा कि गैंगस्टर की मौजूदगी संबंधी एक गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सी.आई.ए संगरूर की एक टीम ने आज प्रात: काल सुनाम इलाके में करीब 12 -15 किलोमीटर के क्षेत्र तक दोषी का पीछा किया। बब्बी एक चोरी हुई हुंडाई वर्ना कार में अकेला सफऱ कर रहा था। हालाँकि गैंगस्टर द्वारा शुरू में भागने की कोशिश की परन्तु पुलिस द्वारा उक्त को बिना किसी गोलीबारी के गिरफ्तार कर लिया गया।संगरूर के शेरों गाँव का अंडर ग्रैजुएट बब्बी (32) पिछले 11 सालों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और संगरूर, बठिंडा और पटियाला के अलग-अलग थानों में उसके विरुद्ध दर्ज हुए फिरौती, कत्ल, लूट और चोरी के 17 आपराधिक मामलों में वांछित था। एसएसपी ने कहा कि बब्बी की पूछताछ से यह भी खुलासा हुआ है कि वह कुछ दिनों के लिए पैरोल पर आए ख़ान को मिला था। उन्होंने कहा कि पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए अगली जांच युद्ध स्तर पर जारी है।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD