Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू ने ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित अपने 13 विद्यार्थियों को 1.75 करोड़ रुपये से सम्मानित किया

मनप्रीत सिंह सहित हॉकी टीम के 9 अन्य सदस्यों को 85 लाख रुपये मिले

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Neeraj Chopra, NITI Aayog,  Amitabh Kant, Sports News, Tokyo Olympics, Tokyo, Tokyo Olympic Games, Olympic Games, Tokyo 2020, #Tokyo2020, #TokyoOlympics, Manpreet Singh, Rupinderpal Singh, Harmanpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Aug 2021

Last updated on: Aug 31, 2021, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए नीरज चोपड़ा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दस सदस्यों सहित अपने 13 छात्रों को सम्मानित किया। नीरज को भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने के लिए 50 लाख रुपये व्  'गोल्ड जेवलिन' तथा  मनप्रीत सिंह और हॉकी टीम के 9 अन्य सदस्यों को 85 लाख रुपये मिले। मुख्य अतिथि के रूप में नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत के साथ, एलपीयू ने आज विश्वविद्यालय में अपने ओलंपिक चैंपियन की वापसी का जश्न मनाने के लिए परिसर में एक भव्य 'सम्मान समारोह' का आयोजन किया था।विश्वविद्यालय ने कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को 10 लाख रुपये और पैरालिंपिक ऊंची कूद के रजत पदक विजेता निषाद कुमार को 25 लाख रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की। ये दोनों भी यूनिवर्सिटी के ही छात्र हैं।नीरज के गोल्ड मेडलिस्ट थ्रो की दूरी को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने विशेष 87.58 मीटर लम्बे नीरज चोपड़ा मार्ग का भी उद्घाटन किया, जो एलपीयू के विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ओर जाता है और  जो विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा प्रदान करता है। सड़क की दूरी ओलंपिक भाला के विजेता नीरज की भला फेंकने की दूरी के बराबर है। विश्वविद्यालय ने इस साल टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुश्ती, हॉकी, एथलेटिक्स (भाला फेंक और स्प्रिंटिंग) और पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 14 छात्रों के साथ एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। इन 14 में से 13 ने ओलंपिक पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत ने कहा, “मैं इस अवसर पर भारत के ओलंपिक चैंपियंस और उनके संस्थान एलपीयू को बधाई देना चाहता हूं। यह लाखों भारतीयों के लिए खुशी और आशा लेकर आया है| विश्वविद्यालय द्वारा खेलों के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखना काबिले तारीफ है। 

उन्होंने कहा, "किसी व्यक्ति के समग्र विकास के लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण है|  खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जीवन में केवल पढ़ाई  पर ही  ध्यान केंद्रित करने वालों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे खिलाड़ी बनें, आईएएस अधिकारी नहीं। जब हम सब ऐसा सोचने लगेंगे तो भारत के लिए ढेर सारे मेडल ला सकेंगे। "नीरज चोपड़ा ने कहा, "ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विश्वविद्यालय में वापसी करना एक सम्मान की बात है। एलपीयू और मेरी फैकल्टी ने भारत के ओलंपिक स्वर्ण जीतने के मेरे सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए हर संभव कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि विश्वविद्यालय कई उच्च स्तरीय खिलाड़ी तैयार करेगा जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए नाम कमाएंगे ।"लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर, अशोक मित्तल ने कहा, “हमें नीरज, पुरुष हॉकी टीम के सदस्य और बजरंग सहित टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले तेरह छात्रों पर गर्व है। उन्होंने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां देश भर के लाखों युवाओं को उनकी प्रतिभा पर विश्वास करने और भविष्य में भारत के लिए और पदक जीतने के लिए प्रेरित करेंगी। यह हमारे लिए बहुत खुशी का समय है कि हम उनका उनके अल्मा मेटर में स्वागत करें और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएं। एलपीयू पिछले कुछ वर्षों से देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे कई विद्यार्थियों  ने पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। "समारोह में दिलचस्प पल भी देखने को मिले जहां भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों ने नीरज चोपड़ा के साथ एक छोटा यादगार हॉकी मैच खेला। मैच के बाद नीरज ने भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों को भाला फेंकने की तकनीक भी दिखाई। नीरज ने एक भाला पर भी हस्ताक्षर किए और इसे स्मृति चिन्ह के रूप में एलपीयू को भेंट किया|  भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय को अपने हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक भी भेंट की। भारतीय  हॉकी टीम के सदस्यों में  एलपीयू के विद्यार्थी  कप्तान मनप्रीत सिंह (एमबीए), रूपिंदरपाल सिंह (एमबीए), हरमनप्रीत सिंह (एमबीए), मनदीप सिंह (बीए), शमशेर सिंह (एमबीए), दिलप्रीत सिंह (बीए), वरुण कुमार (एमबीए)  गुरजंत सिंह (एमए हिस्ट्री), हार्दिक सिंह (एमए) और सिमरनजीत सिंह (एमबीए) शामिल हैं।

 

 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Neeraj Chopra , NITI Aayog , Amitabh Kant , Sports News , Tokyo Olympics , Tokyo , Tokyo Olympic Games , Olympic Games , Tokyo 2020 , #Tokyo2020 , #TokyoOlympics , Manpreet Singh , Rupinderpal Singh , Harmanpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD