Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अस्पतालों के वॉर्डों को क्लासरूम में बदलने के मिशन के साथ केयर कम्पेनियन प्रोग्राम की शुरूआत

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Congress, Chandigarh, Punjab Government, Government of Punjab, Care Companion Program
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Aug 2021

Last updated on: Aug 25, 2021, 00:00 IST

जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए पंजाब सरकार ने आज केयर कम्पेनियन प्रोग्राम की शुरूआत की, जिसका उद्देश्य अस्पताल के हॉल/वॉर्डों को क्लासरूम और देखभाल के लिए उपलब्ध सबसे बेहतर स्रोत में बदलना है।इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मरीज़ के अपने परिवार को अस्पताल और घर में अपने करीबियों की देखभाल के लिए जागरूक करते हुए पंजाब सरकार ने यह स्कीम शुरू की है और अब पंजाब इस स्कीम को सब-डिविजऩ अस्पतालों तक पहुँचाने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत में नवजात बच्चों की 22 प्रतिशत से अधिक मौतें होती हैं, जो सालाना 5,22,000 मौतें बनती हैं, जोकि विश्व के किसी भी अन्य देश की अपेक्षा ज़्यादा है। यह अनुमान लगाया गया है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों में 70 प्रतिशत मौतें बेहतर स्वास्थ्य अभ्यासों के द्वारा रोकी जा सकती हैं और इनमें से ज़्यादातर मौतें घर में ही रोकी जा सकती हैं।स. सिद्धू ने आगे बताया कि पंजाब सरकार लोगों में जागरूकता और अपने स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की क्षमता को बढ़ाकर पंजाब के नागरिकों के स्वास्थ्य स्थिति में सुधार और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सी.सी.पी. में पंजाब की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में नवजात बच्चों की मृत्यु दर, फिर दाखि़ल होने के बोझ, छुट्टी के बाद की जटिलताओं में कमी और अस्पताल की सफ़ाई के स्तर, नर्सों की क्षमता और मरीज़ों की संतुष्टी में विस्तार दिखाया गया है। यह प्रोग्राम जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य और आम एवं सर्जीकल मरीज़ों की देखभाल के क्षेत्रों में कार्यशील रहा है।

उन्होंने बताया कि केयर कम्पेनियन प्रोग्राम को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2019 में नेशनल हैल्थ इनोवेशन सम्मेलन में मान्यता दी गई थी। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद की देखभाल सेवाओं के लिए साल 2017 में 6 जि़ला अस्पतालों में मुख्य तौर पर यह पहलकदमी शुरू की गई, फिर साल 2018 में जन्म से पहले और बीमार नवजात बच्चों की देखभाल के लिए सभी 22 जि़ला अस्पतालों में इसका विस्तार किया गया। प्रोग्राम के शानदार नतीजों को देखते हुए साल 2019 में यह प्रोग्राम 22 जि़ला अस्पतालों में मेडिकल और सर्जीकल क्षेत्रों के लिए भी शुरू किया गया।डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. अन्देश कंग ने कहा कि अब तक पंजाब में इस प्रोग्राम में तकरीबन 1100 नर्सों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्होंने पिछले 4 सालों के दौरान 2,43,000 से अधिक परिवारों की देखभाल करने वालों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आगे बताया कि नूरा हैल्थ ने कोविड महामारी के दौरान सहायता प्रदान करके राज्य सरकार की सहायता की है। केयर कम्पेनियन सैशनों के द्वारा ना सिफऱ् अस्पतालों में कोविड जागरूकता संदेश भेजे गए, बल्कि टेली-प्रशिक्षण और आईवीआरएस आधारित सन्देशों के द्वारा कोविड पॉजि़टिव मरीज़ों और उनकी देखभाल करने वालों को भी भेजे गए।स्टेट प्रोग्राम अफ़सर सीसीपी डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस प्रोग्राम के लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की कोशिश के अंतर्गत पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रोग्राम को राज्य भर के उप जि़ला अस्पतालों (एसडीएच्ज़) तक पहुँचाने का फ़ैसला किया है।  इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरैक्टर डॉ. गुरिन्दरबीर सिंह, डायरैक्टर ईएसआई डॉ. ओ.पी. गोजरा, डिप्टी डायरैक्टर डॉ. नीशा साही, सहायक डायरैक्टर डॉ. बलजीत कौर, नूरा हैल्थ के सह-संस्थापक डॉ. शाहद आलम भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Congress , Chandigarh , Punjab Government , Government of Punjab , Care Companion Program

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD