Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

गिरिराज सिंह ने देश में विकसित, शिक्षित और सशक्त पंचायत बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया

'भूख को खत्म करने में पंचायतों की भूमिका' विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Aug 2021

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने पंचायतों के प्रतिनिधियों से यूएनडीपी द्वारा निर्धारित टिकाऊ विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पंचायतों को विकसित, शिक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया है। श्री गिरिराज सिंह भूख की समस्या को खत्म करने के लिए 'पंचायतों की भूमिका' पर राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। वेबिनार का आयोजन पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सवके उत्सव के कार्यक्रम के तहत किया गया था।श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पंचायतों को पहले भूख की चुनौतियों को स्वीकार करना होगा और उसके बाद 'भूख को खत्म' करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए फंड के आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा तंत्र को और मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। अब हमारा कर्तव्य है कि पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाये और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाये।"श्री गिरिराज सिंह ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंचायतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं को अमल में लाने के लिये महिलाओं को भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की आर्थिक ताकत बन रही हैं और पंचायतों की ताकत भी बन सकती हैं। 

गिरिराज सिंह ने ग्रामीण से शहरों की ओर माइग्रेशन को रोकने पर भी जोर दिया, इसके लिए उन्होंने पंचायतों से भारत सरकार के रुरल अर्बन मिशन का लाभउठाने की भी अपील की है।इस मौके पर केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कहा कि पंचायतें गांव का चेहरा बदल सकती हैं। उन्होंने आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए युवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह गरीबी उन्मूलन में काफी हद तक मदद करेगा। उन्होंने अन्य मंत्रालयों से अपनी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वन के लिए पंचायतों के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर जोर दिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार ने पंचायतों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनके क्षेत्र में कोई भूखा न सोए। उन्होंने यह भी कहा कि यह देखना भी पंचायतों की जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली स्थानीय स्तर पर उचित तरीके से काम करे।एक दिवसीय वेबिनार में, विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों, विश्व खाद्य कार्यक्रम, यूएनडीपी के प्रतिनिधियों ने खाद्य उत्पादन की प्रचुरता और खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि उत्पादन, सार्वजनिक वितरण, खाद्य उत्पादन के दौरान नुकसान को न्यूनतम करना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों / विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। खाद्य उत्पादन और प्रसंस्करण हानि, पोषण सुरक्षा और 2030 तक भूख की समस्या को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी तकनीकी समाधान का लाभ उठाना चाहिए।वेबिनार में तीनों स्तरों की बड़ी संख्या में पंचायतों ने भी भाग लिया।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD