Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किये गए विशेष प्रयास : अरुणा चौधरी

दीनानगर में राज्य स्तरीय मेला ‘तीआं तीज दीआं’ मनाया गया

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Punjab Social Security, Women and Child Development, Gurdaspur, Tiyan Teej Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 13 Aug 2021

Last updated on: Aug 13, 2021, 00:00 IST

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब अरुणा चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किये गए हैं और महिलाओं को समाज में आगे बढऩे के और ज्यादा मौके मुहैया करवाए गए हैं। वह आज दीनानगर में मनाए गए राज्य स्तरीय मेला ‘तीआं तीज दीआं’ में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे थे।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती चौधरी ने कहा कि तीज का त्योहार खुशियों वाला त्योहार है और यह दिन महिलाओं की जि़ंदगी में बहुत महत्व रखता है। उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास किये गए हैं और इससे पहले बेटियों की लोहड़ी भी मनायी गई थी और मुख्यमंत्री पंजाब के हस्ताक्षरों वाले सर्टिफिकेट नवजात बेटियों को दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण, स्थानीय और पंचायती मतदान में 50 फीसद आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस सुविधा, माता तृप्ता महिला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ़्त सैनेटरी पैड, प्रधानमंत्री मातरू वन्दना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को वित्तीय मदद, बुढ़ापा, विधवा पैंशन दोगुनी की गई और आश्रित वित्तीय सहायता में वृद्धि की गयी है।सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई से 750 रुपए से बढ़ा कर 1500 रुपए की गई सामाजिक सुरक्षा पैंशन की अदायगी अगस्त महीने से करने के लिए वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के योग्य पाये गए 26 लाख 21 हज़ार 201 लाभार्थियों को पैनशनों का वितरण करने के लिए राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 4000 करोड़ रुपए का बजट आरक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा सामाजिक सुरक्षा मासिक पैंशन 750 रुपए से बढ़ा कर 1500 रुपए करने की मंज़ूरी के बाद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी करते हुये 1 जुलाई से यह वृद्धि लागू कर दी गयी थी, जिसकी अदायगी सम्बन्धी प्रक्रिया अगस्त महीने में शुरू कर दी गई है।

जि़क्रयोग्य है कि मासिक पैंशन 750 रुपए से बढ़ा कर 1500 रुपए (दोगुनी) करने के मद्देनजऱ 2021-22 के दौरान 4,000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है, जो साल 2020-21 के 2,320 करोड़ रुपए के बजट खर्चों के मुकाबले 72 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों के 17,64,909 बुज़ुर्गों, 4,90,539 विधवाओं और बेसहारा महिलाओं, 2,09,110 दिव्यांग व्यक्तियों और 1,56,643 आश्रित बच्चों को दोगुनी पैंशन का लाभ मिलेगा।इस मौके पर डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग विपुल उज्जवल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी के नेतृत्व अधीन विभाग द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किये गए हैं, जिससे महिलाओं के सम्मान में विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि आज दीनानगर में करवाए गए ‘राज्य स्तरीय मेला-तीआं तीज दीआं’ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्कीमों सम्बन्धी महिलाओं को जागरूक करने के मंतव्य से क्रमवार समागम करवाए जाएंगे, जिसकी आज दीनानगर से शुरुआत की गई है।इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी का समागम में पहुँचने पर हार्दिक स्वागत किया गया और उन्होंने विभिन्न स्टालों में जाकर घरेलू खाने का आनंद भी लिया। समागम के दौरान मुख्य मेहमान समेत प्रमुख शख्.िसयतों का सम्मान किया गया और समागम की समाप्ति गिद्दे के साथ हुई, जिसमें सभी ने हिस्सा लिया।इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता अशोक चौधरी, ज्वाइंट डायरैक्टर गुरजिन्दर सिंह मौड़, श्रीमती सरबजीत कौर पाहड़ा पत्नी हलका विधायक गुरदासपुर, श्रीमती शाहला कादरी पत्नी डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर, डा. हरनीत कौर भाटिया पत्नी एस.एस.पी गुरदासपुर, श्रीमती इनायत एस.डी.एम. दीनानगर, अमृतबीर कौर वालिया वाइस चेयरपरसन महिला आयोग, श्रीमती सतीन्द्र कौर पत्नी प्रधान नगर कौंसिल गुरदासपुर, अभिनव चौधरी, जि़ला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर, जि़ला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी राजिन्दर सिंह, जि़ला प्रोग्राम अधिकारी श्री अमृतसर मनजिन्दर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development , Gurdaspur , Tiyan Teej Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD