Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कमिशरेट पुलिस ने 24 घंटों में फायरिंग की घटना के आरोपी को किया गिरफ़्तार

कहा, मानक बब्बर कत्ल केस में अपेक्षित था, नशा समगलिंग में भी शामिल

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Commissioner of Police Jalandhar, Gurpreet Singh Bhullar
Listen to this article

5 Dariya News

जालंधर , 11 Aug 2021

Last updated on: Aug 11, 2021, 00:00 IST

कमिशनरेट पुलिस जालंधर ने मंगलवार सुबह विला कालोनी, काला संघिया से रोड में घटी फायरिंग की घटना के आरोपी मानक बब्बर को आज गिरफ़्तार कर लिया है। यह गिरफ़्तारी घटना की सूचना मिलने पर 24 घंटों में की गई है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी को हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ़्तार किया गया है, जो कि वारदात को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गया था। उन्होनें आगे बताया कि यह पहले ही सेहरा फीलडस के दविन्दर सिंह उर्फ बाबा के कत्ल केस में अपेक्षित था, जो कि पुलिस स्टेशन नई बारादरी में 6 फरवरी, 2019 को दर्ज किया गया था। उन्होनें बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी से 9 एम.एम. पिस्तौल सहित तीन ज़िंदा कारतूस और .32 बोर पिस्तौल सहित दो ज़िंदा कारतूस बरामद किये गए है।श्री भुल्लर ने आगे कहा कि मानक दिल्ली में गैंगवार में मारे गए गैंगस्टर मनी नासा का करीबी साथी था, जिस की तरफ से जालंधर में कत्ल की घटना के बाद उसे पनाह दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि मानक हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ था और नशे की समगलिंग में शामिल था। उस पर पहले ही आदमपुर पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज है। 

उन्होनें बताया कि आरोपी भोपाल, मुंबई, मोहाली और अन्य स्थानों पर अपने दोस्तों के साथ रह रहा था और कसौल, हिमाचल प्रदेश से चरस खरीदने के बाद दिल्ली में और ज्यादा कीमत पर स्पलाई करता था।ज़िक्रयोग्य है कि मंगलवार सुबह विला कालोनी में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद कुछ घंटों में पुलिस की तरफ से दोनों आरोपियों की पहचान बस्ती बावा खेल के मानक बब्बर और अभिमन्यु के तौर पर की गई थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्राथमिक जांच अनुसार घटना के पीछे का कारण शिकायतकर्ता ख़िलाफ़ निजी रंजिश पाई गई है।  उन्होनें कहा कि जांच अनुसार मानक बब्बर के शिकायतकर्ता की बहन के साथ नज़दीकी सम्बन्ध थे और हाल ही में हुए घटनाक्रम दौरान दोनों के रिशते में खटास आ गई थी, जिसके नतीजे के तौर पर यह घटना घटी। थाना भारगो कैंप में मंगलवार को दोनों ख़िलाफ़ कत्ल की कोशिश और आर्मज एक्ट अधीन एफ.आई.आर. दर्ज की गई।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और दूसरे आरोपी अभिमन्यु के टिकाने के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस रिमांड की माँग की जाएगी जिससे उसे जल्दी से जल्दी गिरफ़्तार किया जा सके।

                                                               

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Commissioner of Police Jalandhar , Gurpreet Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD