Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा बरनाला में शहीदी स्मारक ‘यादगार-ए-शहादत’ का उद्घाटन, पंजाब पुलिस के 1800 शहीदों को दी श्रद्धाँजलि

शहीदों के परिवारों का भी किया सम्मान

Dinkar Gupta, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Barnala, Punjab Police Martyrs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 06 Aug 2021

Last updated on: Aug 06, 2021, 00:00 IST

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने शुक्रवार को बरनाला के जि़ला प्रशासनिक कंपलेक्स में नये बने शहीदी स्मारक का उद्घाटन किया और पंजाब के लोगों की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले तकरीबन 1800 पुलिस मुलाजिमों को श्रद्धांजलि भेंट की।श्री गुप्ता ने बरनाला के लगभग 22 शहीदों के परिवारों के साथ मुलाकात भी की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर टी.पी.एस. फूलका, जि़ला और सैशन जज वरिन्दर अग्रवाल, डी.आई.जी. पटियाला रेंज विक्रमजीत सिंह दुग्गल और एस.एस.पी. बरनाला सन्दीप गोयल भी उपस्थित थे।शहीदों को याद करते हुए डीजीपी गुप्ता ने कहा कि पंजाब ने आतंकवाद के काले दिन देखे हैं और 15 सालों के इस समय के दौरान निर्दोष सैंकड़ो लोगों ने अपनी जानें गवाईं हैं।डीजीपी ने कहा कि जान से हाथ धोने वाले 30000 से ज़्यादा निर्दोष लोगों में लगभग 1800 पंजाब पुलिस के डीआईजी से कांस्टेबल तक के सभी रैंक के कर्मचारी थे।उन्होंने कहा कि आतंकवाद के काले दौर में बरनाला हॉटस्पॉट रहा है। इस दौरान बरनाला के रहने वाले तकरीबन 27 पुलिस कर्मचारियों ने आतंकवाद और देश विरोधी ताकतों के साथ लड़ते हुए अपनी जानें वार दीं थीं।उन्होंने कहा, "पंजाब पुलिस न सिफऱ् हमारे देश में बल्कि दुनिया भर में अकेली ऐसी फोर्स है, जिसने राष्ट्र और राज्य की सुरक्षा के लिए ऐसे महान बलिदान दिए हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे इस स्मारक के सामने सिर झुकाने और यहाँ के शहीद परिवारों को मिलने का मौका मिला।उन्होंने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग देने का भरोसा भी दिया। 

 

Tags: Dinkar Gupta , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Barnala , Punjab Police Martyrs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD