Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा स्वतंत्रता संघर्ष के गुमनाम नायकों के सम्मान में स्मारक बनाने का ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के 82वें शहीदी दिवस के मौके पर ‘शहीद ऊधम सिंह स्मारक’ लोगों को समर्पित

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Chandigarh, Chief Minister of Punjab,Punjab Government,  Government of Punjab, Punjab, Sunam Udham Singh Wala, Sangrur, Shaheed Udham Singh, Shaheed Udham Singh Memorial, Vijay Inder Singla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) , 31 Jul 2021

Last updated on: Jul 31, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अंडेमान की सेलुलर जेल में जानें न्योछावर करने वाले अनगिनत गुमनाम नायकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान के तौर पर एक स्मारक का निर्माण जल्द किया जायेगा।यह स्मारक वतन के परवानों को समर्पित होगा जिनको कालेपानी के तौर पर जानी जाती बेरहम सज़ा भुगतनी पड़ी।आज यहाँ राज्य स्तरीय समागम के दौरान शहीद ऊधम सिंह स्मारक लोगों को समर्पित करने के बाद संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुल्क के स्वतंत्रता आंदोलन में बेमिसाल योगदान डालने वाले ऐसे देशभक्तों और स्वतंत्रता संग्रामियों ख़ास कर पंजाब से सम्बन्धित वतनप्रसतों की शिनाख़्त करने के लिए प्रसिद्ध इतिहासकार और विद्वान पहले ही बहुत खोज कर चुके हैं।मुख्यमंत्री ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सुनामी से तबाह हुए इलाके का दौरा करने के मौके पर अंडेमान टापू में सेलुलर जेल के दौरे को याद करते हुये कहा कि उनको यह जान कर बहुत हैरानी हुई कि वहाँ दीवारों पर शहीदों के खुदे हुए नामों में से वह किसी को भी नहीं जानते थे। उन्होंने कहा कि यह शहीद कालेपानी की सज़ा भुगतते हुये गुमनामी में ही इस जहान से चल गए और उनकी यादें भी जेल तक ही सीमित होकर रह गई। उन्होंने कहा, ‘‘मातृभूमी के लिए बलिदान देने वालों को अपेक्षित सम्मान देना हमारा फ़जऱ् बनता है।’’

जि़क्रयोग्य है कि शहीद ऊधम सिंह के तांबे की आदमकद प्रतिमा समेत वाला उच्च दर्जे कर स्मारक बनाया गया है जिसके साथ दोनों तरफ़ स्थापित चार -चार पत्थरों पर शहीद ऊधम सिंह के जीवन, इतिहास और मिसाली योगदान को अंग्रेज़ी और पंजाबी में उकेरा गया है। इसके इलावा एक अजायब घर भी बनाया गया है जहाँ निशानियाँ, विलक्षण तस्वीरों, दस्तावेज़ और महान शहीद की अस्थियां कलश में रखी गई हैं। इस स्मारक पर 6.40 करोड़ रुपए की लागत आई है जिसमें से ज़मीन की कीमत पर 3.40 करोड़ जबकि बाकी 3 करोड़ रुपए इसके निर्माण पर ख़र्च किये गए हैं।महान क्रांतिकारी के 82वें शहीदी दिवस के मौके पर श्रद्धा-सुमन भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान शहीद का मिसाली बलिदान हमारी नौजवान पीढ़ी में राष्ट्रीयता और देशभगती का जज़्बा पैदा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने स्थानीय लीडरशिप को इस स्मारक का सही ढंग से रख-रखाव करने की अपील की क्योंकि उन्होंने देखा है कि कुछ समय बाद सम्मान के पात्र ऐसे स्थान अनदेखा हो जाते हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।इस दौरान मुख्यमंत्री शहीद ऊधम सिंह के वारिसों को भी मिले और सम्मान के तौर पर उनको शॉल से सम्मानित किया जिनमें जीत सिंह, ग्यान सिंह, रणजीत कौर, जीत सिंह पुत्र बचन सिंह, मोहन सिंह, श्याम सिंह, गुरमीत सिंह और मलकीत सिंह (सभी सुनाम निवासी) शामिल थे।इस दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेता दमन थिंद बाजवा ने सबका धन्यवाद किया।इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के इलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन संजय कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह, डायरैक्टर पर्यटन और सांस्कृतिक मामले कवंल प्रीत बराड़, डिप्टी कमिशनर रामवीर, डी.आई.जी. विक्रमजीत दुग्गल और एस.एस.पी. विवेक शील सोनी उपस्थित थे।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab , Sunam Udham Singh Wala , Sangrur , Shaheed Udham Singh , Shaheed Udham Singh Memorial , Vijay Inder Singla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD