Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पी.वाई.डी.बी. के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा की तरफ से मानवता की निष्काम सेवा और अथक सेवाएं करने वाले 44 कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Sukhwinder Singh Bindra, Punjab Youth Development Board,Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, PYDB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jul 2021

Last updated on: Jul 30, 2021, 00:00 IST

पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज यहाँ कोविड-19 के दौरान मानवता की निष्काम सेवा और अथक सेवाएं करने वाले विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित कोरोना योद्धाओं को पंजाब सरकार की तरफ़ से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।पंजाब भवन में संक्षिप्त समागम के दौरान अपने संबोधन में श्री बिंद्रा ने कहा कि इस विनाशकारी महामारी, जो पूरी दुनिया में फैल चुकी है, ने बहुत कीमती जानें ले ली हैं परन्तु मुश्किल की इस घड़ी में कोरोना योद्धाओं जैसे डाक्टर, स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों, ग़ैर-सरकारी संस्थाओं और पंजाब के नौजवानों ने अग्रिम पंक्ति में रहते अपनी जान खतरे में डाल कर मानवता की सेवा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पंजाब सरकार की तरफ से इन कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने न सिर्फ़ सावधानी और उचित ढंग से इन हालातों का सामना किया, बल्कि जिंदगी में उम्मीद की एक किरण भी जगाई।’’ इस मौके पर कोविड संकट के दौरान निष्काम सेवाएं देने वाले 44 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।श्री बिंद्रा ने बताया कि पंजाब यूथ विकास बोर्ड ने कोविड हैल्पलाइन नंबर -95772 -00003 जारी करने के साथ साथ 2500 से अधिक प्रमाणित पी.पी.ई. किटें बाँटी, कोरोना योद्धाओं के लिए बीमे के तौर पर 25 लाख रुपए, सी.एस.आर. फंडों के द्वारा लगभग 25 लाख रुपए की लागत के साथ साहनेवाल में गैस वाले तीन श्मशान घाट, 300 मुफ़्त टीकाकरण कैंप लगाने के इलावा महामारी के समय दौरान 9000 से अधिक विद्यार्थियों की फीस माफ करवाई। यूथ डिवैल्पमैंट बोर्ड ने उन विद्यार्थियों की भी घर वापिस लौटने में सहायता की, जो लॉकडाऊन के कारण अन्य राज्यों में रह गए थे।

इस दौरान सिविल सर्जन मोहाली के कार्यालय से सिविल सर्जन डा. आदर्शपाल कौर, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. दलजीत सिंह, एस.एम.ओ. डा. एच.एस. चीमा, जि़ला टीकाकरण अधिकारी डा. गिरिश डोगरा, जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुभाष कुमार, एम.ओ. डा. तरनजोत कौर, सहायक अस्पताल मैनेजर डा. बबनदीप कौर, मेडिकल स्पैशलिस्ट एस.डी.एच. डेराबस्सी डा. सन्दीप कुमार, सजऱ्री स्पैशलिस्ट एस.डी.एच. खरड़ डा. धर्मिन्दर सिंह, मेडिकल अधिकारी एस.डी.एच. खरड़ डा. कमलप्रीत कौर, एम.ओ. मोहाली डा. हरप्रीत कौर, एम.ओ. मोहाली डा. बलविन्दर कौर, एम.ओ. मोहाली डा. विक्रम सिंगला, एम.ओ. मोहाली डा. ईशा, एम.ओ. पी.एच.सी. घड़ूंआं डा. नवनीत, ऐपीडैमीओलौजिस्ट डा. हरमनदीप कौर, माईक्रोबायोलौजिस्ट मिस दीपिका, हैल्थ इंस्पेक्टर श्री भुपिन्दर सिंह, पी.ए. श्री दविन्दर सिंह, मीडिया इंचार्ज श्री बलजिन्दर सिंह, डीईओ (आई.डी.एस.पी.) कार्यालय श्री परमजीत सिंह, डी.एम. (आईडीएसपी) कार्यालय श्रीमती मीनाकशी सोनी, स्टाफ नर्स एसडीएच खरड़ श्रीमती प्रदीप कौर और श्रीमती हरप्रीत कौर, सी.ए. (ई.पी.आई.) श्रीमती नीरज, वार्ड अटेंडेंट सुल्तान, माईक्रोबायोलोजिस्ट मिस अनीता, स्टाफ नर्स श्रीमती परमजीत कौर और सन्दीप कौर, ए.एन.एम. एसडीएच डेराबस्सी श्रीमती रेशम कौर, ए.एन.एम. जि़ला मोहाली श्रीमती मनप्रीत कौर, एल.टी. एसडीएच डेराबस्सी श्रीमती दीपिका, एलएचवी एस.डी.एच. डेराबस्सी श्रीमती रजनी, एल.टी. जि़ला मोहाली श्रीमती सरबजोत कौर और श्रीमती परमिन्दर कौर, एमएलटी एस.डी.एच. खरड़ श्री हरविन्दर सिंह, एम.पी.एच.वी. (मेल) श्री बलजीत सिंह, ड्राईवर श्री जगदेव सिंह, दर्जा -4 कर्मचारी श्री मनजीत सिंह, एनएचएम श्री धर्मदास, श्री सन्दीप कुमार और श्री विवेक कुमार, मेन स्टोर कोविड श्री शिव कुमार और ड्राईवर श्री बलजीत सिंह को सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , PYDB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD