Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कपूरथला पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से पंजाब में तस्करी कर लाए गए 180 किलो चुरा पोस्त को किया जब्त

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 27 Jul 2021

Last updated on: Jul 27, 2021, 00:00 IST

नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, जिला पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश से पंजाब में चुरा पोस्त की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक ट्रक से 180 किलोग्राम चुरा पोस्त जब्त करने के अलावा दो लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी जतिंदर सिंह और श्री मुक्तसर साहिब निवासी रवि के रूप में हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला पुलिस द्वारा कपूरथला में सक्रिय नशीले पदार्थ तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि एसपी (जांच) विशालजीत सिंह और डीएसपी कपूरथला सुरिंदर सिंह की देखरेख में एसएचओ कोतवाली हरपाल सिंह और चोंकी बादशापुर प्रभारी अर्जन सिंह के द्वारा विशेष जांच दल गठित किये गए थे।एसएसपी कहा कि पुलिस टीमों ने इलाके में गश्त करते हुए एक संदिग्ध ट्रक को गांव बूट के पास खड़ा पाया और तलाशी के दौरान दो तस्करों और 180 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ फिटकरी से भरे ट्रक (पीबी-06-एन-9671) को जब्त कर लिया।

एसएसपी एचपीएस खख ने आगे कहा कि आरोपियों ने प्रारंभिक जांच में खुलासा किया कि गुरदासपुर क्षेत्र के सुखदेव सिंह और राजविंदर सिंह उर्फ राजू इस खेप को बरेली उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाया था और अब वे इलाके में अपने ग्राहकों को बुलाने गए थे, जबकि हमें ट्रक में देखभाल के लिए छोड़ गए थे।उन्होंने बताया कि हर बार ये तस्कर इन नशीले पदार्थों को छिपाने और चूरा पोस्त की दुर्गंध से बचने के लिए कोई न कोई नया तरीका अपनाते हैं इस बार उन्होंने ट्रक में फिटकरी लाद ली थी और खेप को ट्रक के ऊपर डाली तरपाल की परतों के नीचे छिपाया हुआ था।एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा कि आरोपीयों को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और इस रैकेट के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD