Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बलबीर सिंह सिद्धु द्वारा कल्बों की सांझी मीटिंग बुला कर मोहाली में प्रेस कल्ब को जमीन देने का मामला हल करवाने का आश्वासन

मोहाली प्रेस कल्ब के ताजपोशी स्मारोह पर स्वास्थय मंत्री ने नई टीम को दी बधाई

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Press Club
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 27 Jul 2021

Last updated on: Jul 27, 2021, 00:00 IST

मोहाली शहर में प्रेस कल्बों को ज़मीन देने के लिए पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद को आज उस समय विराम लग गया जब स्वास्थय एवं किरत कल्याण मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धु ने इसी सप्ताह तीनों प्रेस कल्बों को एक प्लेटफार्म पर एकत्रित करने के लिए कल्बों के पदाधिकारियों की एक सांझी मीटिंग बुला कर किसी उचित क्षेत्र में जमीन अलाट करके मामला हल करने की बात कही। स्वास्थय मंत्री आज यहां मोहाली प्रेस कल्ब के सेक्टर 71 स्थित प्राचीन कला केन्द्र में करवाये गये ‘ताजपोशी स्मारोह’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने के लिए आए थे।कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धु ने मोहाली शहर से संबंधित तीनों प्रेस कल्बों के पदाधिकारियों को आपसी भेदभाव भुला कर एकजुट करने की बात करते हुए कहा कि एक प्लेटफार्म पर एकत्रित होने उपरांत वे चंडीगढ़ प्रेस कल्ब की तर्ज पर मोहाली में प्रेस कल्ब की तर्ज पर मोहाली में प्रेस कल्ब के लिए जमीन का मामला हल करवाएंगे। उन्होंने मोहाली प्रेस कल्ब की लोकतांत्रिक ढंग से नई चुनी गई गवर्निंग बॉडी को बधाई भी दी।इस से पहले मोहाली प्रेस कल्ब के अध्यक्ष सुखदेव सिंह पटवारी ने संबोधन करते हुए बताया कि यह प्रेस कल्ब सन्-1999 में स्थापित किया गया था तथा जब से लेकर अब तक लगातार चल रहा है और इस कल्ब की प्रत्येक वर्ष लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव करवाया जाता है। 

उन्होंने मुख्य अतिथि को विश्वास दिलाया कि मोहाली प्रेस कल्ब आज भी अपने उसी एकजुटता के लिए तीनों प्रेस कल्बों के पदाधिकारियों की होने वाली सांझी मीटिंग के लिए किये गये वायदे पर स्टैंड रखता है।इस मौके कल्ब की गवर्निंग बाडी द्वारा मुख्य अतिथि बलबीर सिंह सिद्धु को सम्मान चिन्ह भेंट करके विशेष तौर पर सम्मानित भी किया। स्वागती कमेटी में शामिल महिला पत्रकार नीलम ठाकुर तथा नेहा वर्मा ने मुख्य अतिथि को फूलों के बुक्के भेंट करके स्वागत किया।स्मारोह में आम आदमी पार्टी के नेता नरिन्द्र सिंह शेरगिल्ल, गुरतेज सिंह पन्नू, कांग्रेसी नेता नौनिहाल सिंह सोढ़ी, भूपिन्द्र सिंह वालिया, साहिबज़ादा टिंबर से एन.एस. संधु, निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, हरकेश चंद शर्मा मच्छली कलां, गुरशरन सिंह रिआड़, कांग्रेसी अल्प संख्यक विंग के चेयरमैन डा. अनवर हुसैन, प्राचीन कला केन्द्र के डायरेेक्टर मैडम शोभा कौसर आदि ने भी पहुंच कर नई चुनी गई टीम को बधाई दी।इस मौके प्रेस कल्ब के सीनियर वाईस प्रधान कुलदीप सिंह, वाईस प्रधान राजीव तनेजा, वाईस प्रधान मनजीत सिंह चाना, जर्नल सैक्रेटरी गुरमीत सिंह शाही, आर्गेनाईजिंग सैक्रेटरी बलजीत सिंह मरवाहा, ज्वाईंट सैक्रेटरी नाहर सिंह धालीवाल, ज्वाईंट सैक्रेटरी विजय कुमार, कैशियर राज कुमार अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष गुरजीत सिंह बिल्ला, पूर्व महासचिव हरबंस सिंह बागड़ी आदि सहित बहुत से पत्रकार एवं गणमान्य उपस्थित थे। मंच संचालक की भूमिका बलजीत सिंह मरवाहा द्वारा निभाई गई।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Press Club

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD