Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

लोगों को सुविधाएं देने में असफल रहे बड़े बिल्डरों के खिलाफ सुओ मोटो नोटिस लें गमाडा और रेरा : मनीष तिवारी

न्यू चंडीगढ़ वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में हुए शामिल, सुनी लोगों की समस्याएं

Manish Tewari, Kharar, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Kharar News, GMADA, RERA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 25 Jul 2021

Last updated on: Jul 25, 2021, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गमाडा और रेरा से उन सभी बड़े बिल्डरों के खिलाफ सुओ मोटो नोटिस लेने की अपील की है, जिन्होंने लोगों से सुविधाएं देने को लेकर किए गए वायदे पूरे नहीं किए। सांसद तिवारी न्यू चंडीगढ़ वेलफेयर सोसाइटी की तलविंदर सिंह काहलों के निवास पर इको सिटी-1 में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। जहां क्षेत्र निवासियों ने सांसद तिवारी को उन्हें पेश आने वाली समस्याओं के बारे में बताया।क्षेत्र निवासियों में सांसद तिवारी को बताया कि कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। जिसे लेकर अक्सर उन्हें कॉलोनाइजर व सरकारी कार्यालयों के धक्के खाने पड़ते हैं। इस दौरान उन्होंने मुल्लापुर गरीबदास सरकारी कन्या स्कूल के साथ लगती शामलात जमीन पर एक पब्लिक बस शेल्टर व शौचालय बनवाने की मांग भी की। जिस पर सांसद तिवारी ने गमाडा व रेरा से सुओ मोटो नोटिस लेते हुए बीते 10 सालों के दौरान मोहाली, खरड़ व न्यू चंडीगढ़ में बने हर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की सोशल ऑडिट करने की अपील की है ताकि लोगों से पता किया जा सके कि उनके साथ बड़े रियल एस्टेट डिवेलपर्स द्वारा सीवरेज पाइप, स्ट्रीट लाइट, सड़कों और सार्वजनिक पार्कों से जुड़े किए गए वादे पूरे किए गए या नहीं। ऐसे रियल एस्टेट डिवेलपर्स व इनके ब्रोकर्स के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य अपराधिक धाराओं के तहत के केस दर्ज करने चाहिएं। जबकि जिन्होंने अपना निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उनके लाइसेंस और अन्य मंजूरियां रद्द की जानी चाहिएं। गमाडा व रेरा को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मासूम खरीदारों की रकम उनके द्वारा इंसॉल्वेंसी और बैंकरप्सी प्रक्रिया के तहत वापस करवाई जाए। बैठक में अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, अनीष सिडाना, सुशील मल्होत्रा, अमरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, कुलवंत सिंह, डॉ बलवीर सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Kharar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Kharar News , GMADA , RERA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD