Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार : चौधरी ऋषिपाल अंबावता

Protest, Agitation, Demonstration, MSP, Farm Laws, Farmer Bills, Farmers Protest, Bharatiya Kisan Union, BKU, APMC, Farmer Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 15 Jul 2021

Last updated on: Jul 15, 2021, 00:00 IST

उत्तराखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे भाकियू अबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन अंबावता द्वारा 11 सदस्य अनुशासन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव रामपाल अंबावता को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। 7 महीने से गरीब किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में खेती करने में किसानों का अधिक व्यय हो रहा है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नए कृषि कानून बनाकर सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। देश का किसान आर्थिक तंगी के कारण लगातार आत्महत्या कर रहा है। जल्द ही देश के सभी किसान संगठन एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने देश के सभी किसान संगठनों से अपील की है कि एक मंच पर आकर अपने हक की लड़ाई लड़ें। क्योंकि सभी किसानों की समस्याएं एक हैं और सरकार हठधर्मिता दिखाकर किसानों का शोषण कर रही है। देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर आंदोलन को मजबूर है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगे ना मानकर उनकी समस्याओं का हल नहीं कर पा रही है। चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार 15 दिन में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करे। अन्यथा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

आगामी विधानसभा चुनावों में और लोकसभा चुनावों में किसान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पूरे देश में किसान संगठन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ अपने किसान प्रत्याशी उतारेंगे। चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने बताया कि 22 अगस्त को रूड़की में विशाल किसान कुभ का आयोजन किया जाएगा और संगठन की गतिविधियों को तेज करने के लिए वे प्रत्येक दाम माह में उत्तराखण्ड का दौरा करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रामपाल अंबाबता ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करें और स्वच्छता खाद उपलब्ध करा कर किसानों के बिजली के बिल माफ किए जाएं, अन्यथा किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम गरीब मजदूर और किसान करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय किसान यूनियन अपने किसान प्रत्याशी उतारेगी और सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। आजादी के बाद से पहली बार किसान संकट के इतने बुरे दौर से गुजर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। गरीब किसानों के हालात बद से बदतर होते जा रहे है।ं जिस कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। देश में आज चौधरी चरण सिंह जैसे किसान हितैषी नेताओं की कमी के कारण किसानों की हालत खराब हो रही है। लोकसभा और विधानसभा में किसान नेताओं को सदस्य होना चाहिए। जिससे किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाकर उनका निवारण किया जा सके। इस दौरान हरिद्वार जिला अध्यक्ष सागर सिंह, राष्ट्रीय सचिव अजब सिंह, जिला प्रभारी निसार अहमद, संगठन मंत्री नितिन चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरके त्यागी, राजेश कुमार, फरमान त्यागी, रश्मि चौधरी, कोमल रानी, उस्मान रावत, जावेद, संदीप चौधरी, भूरा प्रधान आदि मौजूद रहे। 

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , MSP , Farm Laws , Farmer Bills , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD