Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाली उत्सव की टीम ने लगाया पौधों का लंगर, 501 पौधे बांटे

पौधा लेकर जाने वाले की रजिस्ट्रेशन भी की, पंजाब को हरा भरा और तंदरुस्त बनाने का लिया संकल्प

DC SBS Nagar, Dr. Shena Aggarwal, Shena Aggarwal, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar, Deputy Commissioner S.B.S. Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 09 Jul 2021

Last updated on: Jul 09, 2021, 00:00 IST

आज नवांशहर में आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा हरियाली उत्सव की टीम ने हरियावल पंजाब और एस के टी प्लांटेशन टीम के साथ मिलकर पौधों का लंगर लगाया जिसमे मुख्य रूप से जिले के डिप्टी कमिश्नर शेना अग्गरवाल ने इस प्रोग्राम का उद्धघाटन किया और पौधरोपण भी  किया। उन्होंने ने हरियाली उत्सव की टीम की इस नेक कार्य की प्रशंसा की और कहा की मानसून का मौसम पौधे और वृक्ष लगाने के लिए बहुत उपयोगी होता है उन्होंने लोगो को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की पर्यावरण का संतुलन बना रहे इस लिए हम सब को पेड़ लगाने चाहिए उन्होंने जिले के सभी निवासियों को कम से कम एक पेड़ लगाने का आहवाहन  किया।  इस मोके पर हरियाली उत्सव टीम के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कण्डा,प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजन अरोड़ा, भारतीय शिक्षण मण्डल से संजीव दुग्गल एवं हरियावल पंजाब के जिला संजोजक मनीष माणिक, एस के टी प्लांटेशन टीम से अंकुश निझावन ने बताया की प्रदूषण के कारण दूषित हो रहे वातावरण से मानव जीवन को बचाने के लिए संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग ने धरती माता की कोख को हरा-भरा बनाने के लिए पौधों का लंगर लगाया गया। जिसमे मुख्य रूप से हर्बल पौधे के साथ साथ छायादार एवं फलदार वृक्ष नीम, अमला, अमरुद, एलोवेरा, जामुन, अमरुद, गुलमोहर, कपूर, हल्दी, तुलसी, पीपल, अनार, आम, शहतूत, पारिजात, सत्पत्ती इन्सुलिन सहित 35 प्रकार के पौधे बांटे गए। इसमें एक अनोखे तरीके से संस्था द्वारा राहगीरों में पौधे बांटकर एक अच्छी पहल की गई, जिसके तहत आए हुए हर व्यक्ति को एक पौधा दिया गया और पौधे की देखभाल करने का प्रण दिलाया गया और उनकी रजिस्ट्रेशन भी की गयी। इस दौरान करीब 500 से जयादा राहगीरों को पौधे बांटे गए। उन्होंने बताया की आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी से प्रेरणा लेकर करोना के अंदर आयी आक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए यह साल पौधरोपण और पर्यावरण को समर्पित किया गया है जिसमे राज्य और जिले के वन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। इस मोके पर विशेष रूप से वन विभाग रेंज अधिकारी  रवि दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह, राजिंदर बिट्टा,ने भी आर्ट ऑफ़ लिविंग और हरियाली उत्सव टीम द्वारा जिले के किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और हरियाली उत्सव टीम का पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए कहा। जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह ने कहा हम इन पौधों को अपने बच्चो की तरह पाले और अपने पंजाब को हरा भरा बनाये। इस मोके पर हरियाली उत्सव टीम के सदस्य जिला सह संजोजक हरियावल पंजाब डॉ रविश दत्ता , मोहित ढल,रजनी कण्डा, मनोज जगपाल, हतिंदर खन्ना,प्रदीप शारदा,प्रदीप भसीन, अमरजीत कौर, सुषमा, अनीता अग्निहोत्री, ईशा बेहल मौजूद रहे। 

 

Tags: DC SBS Nagar , Dr. Shena Aggarwal , Shena Aggarwal , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , Deputy Commissioner S.B.S. Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD