Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

के.एल.एफ. की शह पर काम करने वाले आतंकवादी गिरोह का पंजाब में पर्दाफाश, पटियाला जेल से फरार पूर्व-फौजी सहित 4 काबू

सुनियोजित हत्या करने के लिए गिरोह तैयार कर रहा जसप्रीत उर्फ नूपी साल 2012 में भारतीय फौज में हुआ था भर्ती - डीजीपी दिनकर गुप्ता

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana, Khanna, Khalistan Liberation Force, Dinkar Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 06 Jul 2021

Last updated on: Jul 06, 2021, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को विदेश में स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (के.एल.एफ.) की शह पर सुनियोजित हत्याएं करने के लिए 4 गुर्गों को गिरफ्तार करके एक अन्य गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें अप्रैल 2021 के दौरान पटियाला जेल तोड़ कर फरार होने वाला भारतीय फौज का एक पूर्व सिपाही भी शामिल है।डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने कहा कि दोषी जसप्रीत सिंह उर्फ नूपी, जो कि साल 2012 में सिपाही के तौर पर भारतीय फौज में भर्ती हुआ था, को 2017 में एक कत्ल केस में जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि जेल से फरार होने के बाद नूपी विदेश अधारित केएलएफ के हैंडलरों के संपर्क में आया और उसको राज्य में सुनियोजित हत्याएं करने के लिए आतंकवादी गिरोह बनाने के लिए प्रेरित किया।श्री गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये अन्य तीन व्यक्तियों की पहचान रोपड़ के गाँव फतेहपुर बुंगा के निवासी जसविन्दर सिंह, जिला सिरसा के गाँव कलिआवाला के गौरव जैन उर्फ मिंकू और मेरठ यूपी के निवासी प्रशांत सिलेन उर्फ कबीर जो कि मौजूदा समय के दौरान चण्डीगढ़ के धनास में रह रहा है, के तौर पर हुई है।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए एस.एस.पी. खन्ना गुरशरन सिंह ग्रेवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद खन्ना पुलिस ने जी.टी रोड खन्ना में विशेष चैकिंग के दौरान एक ईटीओस कार को रोका और कार में से बाहर निकले तीन व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला कर भागने की कोशिश की। हालाँकि, पुलिस पार्टी ने जसविन्दर और मिंकू को मौके पर काबू कर लिया, जब कि नूपी को बाद में उसके एक अन्य साथी, कबीर सहित गिरफ्तार कर किया गया।

पुलिस ने दोषी व्यक्तियों के कब्जे से दो 0.32 बोर पिस्तौल समेत 4 मैगजीन और हथियार भी बरामद किये हैं। इसके अलावा नकली रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 01 ए.एस 6845 वाली एक ईटीओस कार, जिसको नूपी ने पिछले महीने जीरकपुर से बंदूक की नोक पर छीन लिया था, को भी बरामद किया।डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान नूपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों की मदद से 3 जुलाई, 2021 को खरड़ के एक पेट्रोल पंप से 50000 रुपए लूटने के अलावा ईटीओस कार भी छीनी थी।डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि नूपी ने खुलासा किया कि वह आतंकवादी भारत विरोधी व्यक्तियों और के.एल.एफ. के आतंकवादी संगठन के साथ सम्बन्ध रखने वाले विदेशी तत्वों के संपर्क में आया था जिन्होंने उसे विदेश से पंजाब में सुनियोजित हत्याएं करने के लिए फंड मुहैया करवाए थे और पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए के लिए यू.पी. से पिस्तौलों का प्रबंध भी किया था। उन्होंने आगे कहा कि नूपी ने अपने हिंसक इरादों को अंजाम देने के लिए पंजाब में उच्च संवेदनशील क्षेत्रों की रेकी भी की थी।एस.एस..पी खन्ना ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि माड्यूल ने वेस्टर्न यूनियन, पेटीऐम आदि सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त की और विदेशी हैंडलर्ज़ की तरफ से उत्तराखंड के रुद्रपुर से माॅड्यूल को तीन हथियार मुहैया करवाए गए थे और इस सम्बन्धी अगली जांच जारी है।इस दौरान थाना सिटी -2 खन्ना में आइपीसी की धारा 379-बी, 411/34, 307, 332 और 336 और आमर्ज़ एक्ट की धारा 25 के अधीन तारीख 04.07.21 को एफआईआर न. 140 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana , Khanna , Khalistan Liberation Force , Dinkar Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD