Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मैडीकल ऑक्सीजन उत्पादन में पंजाब का बड़ा कदम; जुलाई में शुरू होंगे 75 पी.एस.ए. प्लांट : विनी महाजन

अधिकारियों को जीवन रक्षक गैस के दबाव और शुद्धता को सुनिश्चित बनाने और 25 जुलाई तक प्लांट स्थापित करने का काम मुकम्मल करने के लिए कहा

 Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin, A. Venu Prasad, DK Tiwari, Hussan Lal, Vikas Pratap, Amit Talwar, DC Jalandhar, Ghanshyam Thori, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 27 Jun 2021

Last updated on: Jun 27, 2021, 00:00 IST

कोविड-19 की संभावित तीसरीलहर के मुकाबले के लिए की जा रही तैयारियों के अंतर्गत मैडीकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जुलाई के अंत तक 75 और प्रैशर स्विंग ऐडसौर्पशन (पी.एस.ए.) प्लांट स्थापित किए जाएंगे।आज इस सम्बन्धी ऐलान करते हुए मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि सम्बन्धित विभागों को अगले महीने के अंत तक यह प्लांट लगाने और इस जीवन रक्षक गैस का उचित प्रैशर और शुद्धता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे राज्य की स्वास्थ्य संस्थाओं में मैडीकल ऑक्सीजन सप्लाई की माँग पूरी होगी।पी.एस.ए. प्लांटों की स्थापना और इससे जुड़े कार्यों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई उच्च स्तरीय वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत की कि प्लांटों की स्थापना से पहले की सभी गतिविधियों को 15 जुलाई तक मुकम्मल किया जाए, जिससे प्लांटों की स्थापना और इनको चलाने का काम 25 जुलाई तक पूरा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने इससे सम्बन्धित अन्य कार्यों जैसे साइट तैयार करने, जैनरेटरों और गैस पाइपलाइन नैटवर्क के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए भी कहा।श्रीमती महाजन ने कहा कि सुचारू कामकाज और नियमित रूप में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए हरेक साइट के लिए डिप्टी कमिश्नर, सभी नोडल अफ़सरों, काम करने वाली एजेंसी और अस्पताल सुपरीटेंडैंट का एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया जाए।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवाड़, जो राज्य के ऑक्सीजन प्रबंधन ग्रुप के प्रमुख भी हैं, ने मुख्य सचिव को बताया कि पंजाब के पास जालंधर और लुधियाना में 1400 लीटर प्रति मिनट (एल.पी.एम.) की सामथ्र्य वाले अपने दो पी.एस.ए. प्लांट हैं। भारत सरकार द्वारा मुख्य तौर पर राज्य के मैडीकल कॉलेजों और जि़ला अस्पतालों के लिए 42 प्लांट अलॉट किए गए हैं, जबकि विभिन्न एजेंसियों/निजी संस्थाओं द्वारा राज्य के लिए और 33 प्लांटों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य का ऑक्सीजन उत्पादन सामथ्र्य प्रतिदिन तकरीबन 50 मीट्रिक टन से अधिक हो जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि कार्य की स्थिति संबंधी जानकारी देने और फोटो अपलोड करने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च की जाएगी और नोडल अफसरों को इसमें रजिस्टर किया जाएगा और प्रशिक्षण दिया जाएगा।मीटिंग में बताया गया कि पाँच पी.एस.ए. प्लांट पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जो अभी परीक्षण के पड़ाव अधीन हैं और अन्य पाँच प्लांट स्थापित करने के लिए साइट तैयार कर ली गई है और डी.आर.डी.ओ. को यह प्लांट बरनाला, होशियारपुर, फिऱोज़पुर, कपूरथला और तरन तारन में लगाने के बारे में बताया गया है।एन.एच.ए.आई., जो भारत सरकार के प्लांटों के लिए साइट तैयार करने के लिए एक कार्यकारी एजेंसी है, को अलॉट किए गए कार्यों को 10 जुलाई तक पूरा करने के लिए कहा गया है। एन.एच.ए.आई के आर.ओ. श्री आर.पी. सिंह ने भरोसा दिया कि भारत सरकार के प्लांटों के लिए साइट तैयार करने सम्बन्धी सभी कार्य निर्धारित समय के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे।मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-सी.एम.डी. (पी.एस.पी.सी.एल.) ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान डी.के. तिवाड़ी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हुसन लाल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग विकास प्रताप, अतिरिक्त सचिव जल आपूर्ति एवं स्वच्छता अमित तलवाड़ और समूह डिप्टी कमिश्नर मौजूद थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin , A. Venu Prasad , DK Tiwari , Hussan Lal , Vikas Pratap , Amit Talwar , DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD