Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पंजाब सरकार ने दिल खोलकर दी ग्रांट : सांसद मनीष तिवारी

निरीक्षण; गांव भारटा कलां में 55 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स किए लोकार्पित; बुर्ज टहल दास और फांबड़ा में 1.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

 Manish Tewari, Angad Singh, Congress, Punjab Congress, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 15 Jun 2021

Last updated on: Jun 15, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु दिल खोलकर ग्रांट जारी की हैं। यह प्रगटावा श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी मैं विधायक अंगद सिंह, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और अन्य हस्तियों की उपस्थिति में नवांशहर हलके के गांवों में करोड़ों रुपये के अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों का लोकार्पण व शुभारंभ करने के अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गांवों का इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ, जितना मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुआ है। पंजाब सरकार द्वारा गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु करोड़ों रुपए की ग्रांट जारी की गई हैं और कोरोना महामारी के बावजूद विकास कार्यों में कोई ठहराव नहीं आने दिया गया।केंद्र सरकार के काले कानूनों के विरुद्ध किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन संबंधी उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शुरू से ही इस मुद्दे पर किसानों के पक्ष में खड़ी है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर ये कानून तुरंत वापस किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कि केंद्र सरकार ने जब इस संबंध में अध्यादेश जारी किया था तो उस वक्त भी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता के रूप में सबसे पहले उनके द्वारा ही इसका विरोध किया गया था और संसद में भी इसकी मुखालफत की थी। 

इसके अलावा उनके द्वारा अखबारों में भी उनके अनेकों लेख किसानों के हक में लिखे गए हैं। हमने कहा कि अफसोसजनक यह है कि कुछ लोगों द्वारा सियासत से प्रेरित होकर बिना वजह इस मुद्दे पर हमारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने किसान नेताओं से अपील की कि वे अपने समर्थकों और विरोधियों की पहचान करें ताकि इस आंदोलन को कामयाब किया जा सके।इस दौरान उन्होंने हलके के गांव भारटा कलां में 55 लाख रुपए की लागत वाले अलग-अलग विकास प्रोजेक्ट लोक अर्पित किए, जिनमें गलियां-नालियां पार्क, वाटर रिचार्जिंग स्ट्रक्चर इत्यादि शामिल है। उन्होंने हलके के गांवों की ग्राम पंचायतों को अपील भी की कि वे कोरोना से बचाव हेतु अपने-अपने गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाना यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि जो भी गांव यह उद्देश्य हासिल करेगा पंजाब सरकार द्वारा उसको विकास कार्य हेतु 10 लाख रुपए की विशेष ग्रांट दी जाएगी। विधायक अंगद सिंह द्वारा शहर के विकास हेतु सांसद तिवारी द्वारा किए अनथक प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया।इस अवसर पर मार्केट कमेटी नवांशहर के चेयरमैन चमन सिंह भानमाजरा, जोगिंदर सिंह भगोरां, जयदीप जांगड़ा, बीडीपीओ राजेश चड्ढा, लखबीर सिंह, ज्ञानी जगदीश सिंह, दिलबाग सिंह, सुरेंद्र कौर जोगिंदर सिंह के अलावा संबंधित इलाकों की अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।

काले कानूनों के खिलाफ शुरू से ही किसानों के हक में खड़ी है पंजाब सरकार : मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे संघर्ष में पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों के हक में खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। आज यहां बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर यह तुरंत वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार ने जब बीते साल जून में इस संबंधी अध्यादेश लाया था, तो उस समय कांग्रेस पार्टी नहीं सबसे पहले इसका विरोध किया था और कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में सबसे पहले उनके द्वारा ही इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी मुखालफत की गई थी। जबकि दूसरी ओर हरसिमरत कौर बादल ने ना तो कैबिनेट में इस अध्यादेश का विरोध किया और ना ही तब इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि सितंबर में इस बिल के आने पर उनके सहित कांग्रेस के सभी सांसदों द्वारा संसद में इन बिलों का विरोध करते हुए उनके खिलाफ वोट डाली गई थी। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा अखबारों में इस बारे में कई लेख किसानों हक में लिखे गए है। उन्होंने कहा कि यह अफसोसजनक है कि फिर भी कुछ लोगों द्वारा सियासत से प्रेरित होकर बिना वजह इस मुद्दे पर हमारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने किसान नेताओं से अपील की कि वे अपने समर्थकों और विरोधियों की पहचान करें ताकि इस आंदोलन को जल्द कामयाब किया जा सके।

 

Tags: Manish Tewari , Angad Singh , Congress , Punjab Congress , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD