Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी पार्टी का स्कूलों वाला खोखला मॉडल हुआ बेनकाब, सिसोदिया के बयानों में झलक रही है पिछड़ जाने की बदनामी : विजय इंदर सिंगला

Vijay Inder Singla, Punjab Education Minister, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 12 Jun 2021

Last updated on: Jun 12, 2021, 00:00 IST

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पंजाब को बदनाम करने की नीयत से की जा रही बयानबाज़ी पर तीखी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा अपने स्कूल मॉडल संबंधी की जा रही बयानबाज़ी पंजाब के अव्वल आने से बेनकाब हो गई है और अब मनीष सिसोदिया की बेचैनी स्पष्ट नजऱ आ रही है।शिक्षा मंत्री श्री सिंगला ने झूठे दोषों के आधार पर अपनी तर्कहीन बयानबाज़ी के द्वारा इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की बेतुकी कोशिश पर सिसोदिया की निंदा करते हुए कहा कि हालाँकि पंजाब को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों के परफॉर्मैंस ग्रेडिंग इंडेक्स में चोटी का दर्जा मिला है, परन्तु दिल्ली को सर्वोच्च पाँच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भी यह दर्जा हासिल नहीं हुआ है। दिल्ली को छटे स्थान पर रखा गया है। श्री सिंगला ने कहा कि जब पंजाब ने मैरिट के आधार पर यह दर्जा हासिल किया है, दिल्ली के शिक्षा मंत्री पंजाब में आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनैतिक लाभ लेने के लिए झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि परन्तु हमारे लिए शिक्षा में सुधार एक प्राथमिक मुद्दा है और हमने कभी भी इसको चुनावी लड़ाई के साधन के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश नहीं की, जैसा कि आप सरकार द्वारा किया जाता रहा है। शिक्षा मंत्री ने ‘आप’ सरकार को पंजाब आने का न्योता दिया, जिससे वह सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए कांग्रेस सरकार से सीख ले सकें।श्री सिंगला ने कहा कि शिक्षा विभाग के अध्यापकों और अन्य स्टाफ ने भी राज्य को सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए सख़्त मेहनत की है। उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में लगभग 15 प्रतिशत दाखि़ले बढ़ाने में भी सहायता मिली है, क्योंकि नतीजों के मामलों में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को भी पछाड़ दिया है।कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास करने, गुणात्मक सुधार लाने और सरकारी स्कूलों में आरटीई के नियमों की पालना करने में अग्रणी बनकर स्कूल शिक्षा की कायाकल्प करने में पंजाब अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।पी.जी.आई. रैंक हासिल करने के लिए मोदी सरकार के साथ मिलीभुगत, 800 स्कूल बंद करने, शिक्षा का निजीकरण करने संबंधी झूठे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री श्री सिंगला ने कहा कि यह रैंकिंग केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार तैयार की गई है, जो सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक समान है। लगातार पिछले दो सालों के दौरान पंजाब के स्कूलों में दाखि़लों में काफ़ी वृद्धि देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों द्वारा सरकारी स्कूलों पर भरोसा इस तथ्य से सहज ही लगाया जा सकता है कि तीन लाख से अधिक निजी स्कूलों के विद्यार्थी राज्य के अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का लाभ लेने के लिए सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले चुके हैं।  

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD