Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सांसद मनीष तिवारी ने ढाडा कलां चोअ पर पुल के निर्माणकार्य का रखा नींव पत्थर

2.67 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हाई लेवल ब्रिज को 6 महीनों में किया जाएगा पूरा

Manish Tewari, Garhshankar, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Dhada Kalan, Dhada Kalan Choe, Dhada  Khurd, Love Kumar Goldy, Punjab Large Industrial Development Board, Pawan Dewan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर , 11 Jun 2021

Last updated on: Jun 11, 2021, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास की श्रृंखला में एक को बढ़ोतरी दर्ज करते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गांव ढाडा कलां और ढाडा खुर्द में पड़ते ढाडा कलां चोअ पर पुल के निर्माण का नींव पत्थर रखा गया। करीब 1 किलोमीटर लंबे 2.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस हाई लेवल ब्रिज का निर्माण 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हल्के का विकास उनकी प्राथमिकता है। ढाडा कलां और ढाडा खुर्द में पड़ते चोअ पर करीब 2 करोड 67 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 1.07 किलोमीटर लंबे हाई लेवल का निर्माण किया जाएगा। जो क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लटकती आ रही मांग थी। उन्होंने कहा कि उनको क्षेत्र से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं के बारे में भी पता चला है, जिन्हें पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के सहयोग से जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्हें बताया कि कोरोना महामारी के चलते बीते करीब डेढ़ साल से राज्य सरकार की पहल लोगों की जिंदगियां बचाना रही है।इस श्रृंखला में, कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गांवों को अपील की गई अपील का असर भी देखने को मिल रहा है। जिन्होंने 100% वैक्सीनेशन करवाने वाले गांव को 10 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया था। उन्होंने खुलासा किया कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित थी 2 गांवों नाजरपुर और रावल पिंडी द्वारा 100% कोरोना वेक्सिनेशन का उद्देश्य प्राप्त कर लिया गया है। जिन्हें 10-10 लाख रुपए की ग्रांट जारी करने हेतु उनके द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी गांव 100% कोरोना वैक्सीनेशन का उद्देश्य प्राप्त करेगा, उसे 10 लाख रुपये की ग्रांट देने हेतु सिफारिश भेजी जाएगी।इस अवसर पर अन्य के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, एसडीएम हरबंस सिंह, थुसार गुप्ता डीएसपी, तपन भनोट तहसीलदार गढ़शंकर, कमल नयन एक्सईएन पीडब्ल्यूडी गढ़शंकर, बख्तावर सिंह, कमल नंबरदार, अवतार लंबरदार, जसवीर कौर सरपंच, मनजीत कौर सरपंच, जग्गा सिंह, राजेंद्र सिंह, अमनदीप कौर, रमन सरपंच, महेंद्र सरपंच, गुरदयाल सरपंच, जरनैल नंबरदार, देवेंद्र नंबरदार सेला, बख्तावर सिंह पूर्व सरपंच, संजीव कंवर, बुध सिंह भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Garhshankar , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Dhada Kalan , Dhada Kalan Choe , Dhada Khurd , Love Kumar Goldy , Punjab Large Industrial Development Board , Pawan Dewan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD