Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली सरकार मानक स्कूल शिक्षा मॉडल लागू करने संबंधी पंजाब से सीखे : विजय इंदर सिंगला

केजरीवाल ने राजनैतिक लाभ कमाने के लिए दिल्ली मॉडल स्कूलों के विज्ञापन पर बर्बाद किये करोड़ों रुपए : कैबिनेट मंत्री सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2021

Last updated on: Jun 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी किये परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडैक्स (पीजीआई) के आधार पर केजरीवाल सरकार पर बरसते हुये कहा कि दिल्ली सरकार को मानक स्कूल शिक्षा माडल लागू करने संबंधी पंजाब से सीखना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए निवेश करने की बजाय करदाताओं के पैसे विज्ञापन मुहिमों पर बरबाद किये हैं। कैबिनेट मंत्री ने आज यहाँ पंजाब भवन में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से स्कूल शिक्षा विभाग के अध्यापकों और स्कूल शिक्षा विभाग के समूचे स्टाफ को स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में अग्रणी राज्य बनने के लिए बधाई देने के लिए वर्चुअल प्रोग्राम में शिरक्त कर रहे थे।विजय इंदर सिंगला ने मुख्यमंत्री के निरंतर समर्थन और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका धन्यवाद किया और भरोसा दिया कि शिक्षा विभाग अगले साल 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की अपनी कोशिशें जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में चोटी का स्थान बरकरार रखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब ने बुनियादी ढांचे और सहूलतों के क्षेत्र में शत-प्रतिशत अंक(150/150)  प्राप्त किये जिसमें क्लासरूम, लैबें, शौचालय, पीने वाले पानी और पुस्तकालय की उपलब्धता शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब ने ईक्विटी(228/230)  और एक्सैस (79/80) डोमेन में भी बहुत बढिय़ा प्रदर्शन किया है जिसमें कमजोर वर्गों के बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करना, विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए उपकरण, दाखिला अनुपात, स्कूल में बने रहने की दर, संचार दर और स्कूलों की उपलब्धता शामिल थे।

श्री सिंगला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्रोतों के सर्वोत्त्म प्रयोग को भी यकीनी बनाया है क्योंकि शिक्षा विभाग ने 100 प्रतिशत फंडों का प्रयोग उल्टी बोली प्रक्रिया वाले जैम पोर्टल के द्वारा सबसे पारदर्शी ढंग से किया है। उन्होंने आगे कहा कि फंडों का समय पर और सही प्रयोग ने विभाग को अगली किस्तों को समय पर प्राप्त करने योग्य बनाया है। उन्होंने कहा कि इसके इलावा, नयी पहलकदमियां और सुधार भी स्कूल शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सहायक हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट स्कूल नीति, आनलाइन तबादला नीति, विद्यार्थियों को मुफ्त स्मार्टफोनों का वितरण, प्री-प्राइमरी क्लासों की स्कूलों में शुरूआत और महामारी के मुश्किल समय के दौरान आनलाइन क्लासों के जरिये शिक्षा के मानक स्तर को कायम रखना, मुख्य कारक थे जो राज्य को बेहतर परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडैक्स हासिल करने में सहायक सिद्ध हुए।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सिर्फ परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडैक्स ही नहीं बल्कि अन्य मापदण्डों में भी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अथाह सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले चार सालों के दौरान दाखिलों में 29 प्रतिशत का विस्तार दर्ज किया है और बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों में सरकारी स्कूलों ने प्राईवेट स्कूलों को भी पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के हर पहलू में विस्तार दर्ज किया गया है जोकि अन्य राज्यों के लिए मिसाल है।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Tops in School Education in India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD