Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड महामारी के कारण मार्च 2020 से मई 2021 तक अनाथ हुए कुल 23 बच्चों को उचित सरकारी स्कीमों के लाभ देने को यकीनी बनाया जायेगा : अरुणा चौधरी

1500 रुपए प्रति माह पैंशन, ग्रैजूएशन तक मुफ्त शिक्षा, आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत 51,000 रुपए, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य बीमा करवाया जायेगा मुहैया

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Punjab Social Security,  Women and Child Development
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 04 Jun 2021

Last updated on: Jun 04, 2021, 00:00 IST

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने राज्य के ऐसे कुल 23 बच्चे ढूँढे हैं, जिनके माता और पिता दोनों की 31 मार्च, 2020 से 31 मई, 2021 दौरान कोविड-19 महामारी के कारण मौत हो गई थी।इस संबंधी और अधिक जानकारी देते हुए श्रीमती चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जोकि एक नोडल विभाग है, ने दो हफ्तों के अंदर-अंदर 23 ऐसे बच्चों का पता लगाया है। इनमें वह बच्चे शामिल हैं, जिनके दोनों अभिभावक (माता-पिता) की मौत कोविड से हुई है या वह बच्चे जो पहले एक अभिभावक (माता या पिता) गंवा चुके थे और कोविड के कारण दूसरे अभिभावक की भी मौत हो गई, जिस कारण यह बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों के सम्बन्ध में उचित प्रक्रिया का पालन किया गया, सामाजिक जांच की गई और उनके नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ की गई और उनके विचार पूछे गए। शुरूआती तौर पर ऐसे बच्चों को उनके नजदीकी रिश्तेदारों द्वारा संभाल लिया गया है। परन्तु कुछ बच्चे ऐसे हैं जिनको रिश्तेदारों ने स्वीकार नहीं किया या वह जिनके रिश्तेदार नहीं हैं, ऐसे बच्चों को चिल्ड्रेन होम्स में लेजाया जायेगा।उन बच्चों जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता दोनों को गंवा दिया है और वह परिवार जो इस महामारी के कारण अपने रोजी-रोटी कमाने वाले सदस्य़ को गंवा चुके हैं, के संकट को दूर करने के लिए उठाए गए तत्काल उपायों बारे बताते हुए श्रीमती चौधरी ने कहा कि संबंधित विभागों को इन बच्चों और परिवारों के लिए संबंधित विभिन्न कल्याण योजनाओं के अंतर्गत तुरंत राहत प्रदान करने के लिए कहा गया है।

श्रीमती चौधरी ने कहा कि इन विभागों के प्रशासनिक सचिवों को विस्तारपूर्वक कार्य योजना को साझा करने सहित नीति में संशोधन की सूची बनाने/दिशा-निर्देशों की तैयारी/ अलग-अलग निर्धारित कार्यों संबंधी एसओपी, नोडल अधिकारी नियुक्त करने (जो डिप्टी डायरैक्टर के पद से कम न हो) राहत उपायों के निर्विघ्न और प्रभावशाली ढंग से लागूकरण को यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।श्रीमती चौधरी ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में एक निगरानी समिति भी स्थापित की गई है जिसमें प्रमुख विभागों के प्रशासनिक सचिव मैंबर होंगे। समिति माह में कम-से-कम एक बार मीटिंग करेगी और हर केस में दिए जा रहे राहत उपाय की विस्तृत समीक्षा करेगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रभावित व्यक्तियों तक राहत उपायों की सुविधाजनक पहुँच के लिए सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग ऐसे सभी व्यक्तियों का रिकार्ड बरकरार रखेगा और कल्याण योजनाओं के अंतर्गत दी जाती राहत संबंधी उनको लिखित रूप में अवगत करवाया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब प्रभावित व्यक्ति कोई राहत लेने के लिए विभाग को आवेदन करता है तो विभाग संबंधित विभागों के साथ तालमेल करेगा और अपेक्षित राहत मुहैया करवाई जायेगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर ब्लाॅक के सी.डी.पी.ओ को ऐसे बच्चों के लिए विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है और वह बच्चांे के लिए सलाहकार-कम-प्रेरक के तौर पर काम करेंगे। इसके साथ ही बच्चों को संबंधित जिले की बाल कल्याण समिति के सामने भी पेश किया जायेगा।श्रीमती चौधरी ने कहा कि जुलाई 2021 से कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों और रोजी-रोटी कमाने वाला सदस्य गंवा चुके परिवारों को राहत देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सामाजिक सुरक्षा पैंशन के रूप में प्रति माह 1500 रुपए, ग्रैजूएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। कोविड प्रभावित व्यक्ति अशीर्वाद योजना के अंतर्गत 51000 रुपए के अनुदान के लिए भी योग्य होंगे और राज्य स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत मुफ्त राशन और सरबत सेहत बीमा योजना के लाभ लेने के भी हकदार होंगे। राज्य सरकार प्रभावित पारिवारिक सदस्यों को घर-घर रोजगार और कारोबार मीशन के अंतर्गत उचित नौकरी ढूँढने में भी सहायता करेगी।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD