Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

विजय इंदर सिंगला ने पंजाब के सर्वोत्तम सरकारी स्कूलों की सूची की जारी

ओवरऑल ग्रेडिंग सरकारी स्कूलों में शिक्षा का मानक ऊँचा उठाने में मददगार सिद्ध होगी : स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2021

Last updated on: Jun 02, 2021, 00:00 IST

स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने ओवरऑल ग्रेडिंग के आधार पर सैशन 2020-21 के सर्वोत्तम सरकारी स्कूलों की जिलेवार सूची जारी की। श्री सिंगला ने कहा कि स्कूलों की दर्जाबन्दी को तीन श्रेणियों मिडल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूल में बांटा गया है और हर जिले के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को क्रमवार 5 लाख, 7.5 लाख और 10 लाख रुपए का इनाम दिया जायेगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्कूलों की दर्जाबन्दी (ग्रेडिंग) का आधार नतीजों, बुनियादी ढांचे, सह-शैक्षिक गतिविधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों और लोगों का योगदान और विद्यार्थियों की हाजिरी माना गया है। उन्होंने आगे कहा कि जिन जिलों में एक से अधिक स्कूल बराबर अंक लेकर सर्वोच्च स्थान पर रहे हैं वहाँ अवार्ड की रकम को उन स्कूलों में बराबर बाँटा गया है।श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के मानक को सुधारने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि निरंतर समर्पित यत्नों स्वरूप ही सरकारी स्कूलों के नतीजों में सुधार, दाखिलों में वृद्धि, बुनियादी ढांचे का विकास और अध्यापन स्टाफ की पूरी उपलब्धता के रूप में रचनात्मक निष्कर्ष नजर आ रहे हैं।श्री सिंगला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए विभिन्न पक्षों पर आधारित करवाई जाती समूची दर्जाबन्दी (ग्रेडिंग) सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के मानक को और ऊँचा उठाने में भी सहायता करेगी क्योंकि यह अध्यापकों और प्रिंसिपल के लिए एक पारदर्शी और उपयुक्त प्रतिस्पर्धा का समान मंच मुहैया करवाती है।

5 लाख का पुरुस्कार लेने वाले मिडल स्कूलों की सूची:

सरकारी मिडल स्कूल फैजपुरा (अमृतसर), सरकारी मिडल स्कूल लोहगढ़ (बरनाला), सरकारी मिडल स्कूल बाठ (बठिंडा), सरकारी मिडल स्कूल वीरे वाला खुर्द और सरकारी मिडल स्कूल रण सिंह वाला दोनों फरीदकोट से और दोनों स्कूलों में इनामी रकम बराबर बांटी गई, सरकारी मिडल स्कूल सरहिन्द बाड़ा एसएसए (फतेहगढ़ साहिब), फाजिल्का के सरकारी मिडल स्कूल बेगां वाली और सरकारी मिडल स्कूल लक्खा मुसाहिब; दोनों स्कूलों में इनामी रकम बराबर बांटी गई, फिरोजपुर से सरकारी मिडल स्कूल तारा सिंह वाला और सरकारी मिडल स्कूल लोहगढ़ दोनों को पुरुस्कार की रकम बराबर बांटी, गुरदासपुर से सालो चहल एसएसए और सरकारी मिडल स्कूल पंडोरी बैंसां को पुरुस्कार की रकम बराबर बांटी गई, सरकारी मिडल स्कूल हैलेर (होशियारपुर), सरकारी मिडल स्कूल लोहारा छाहडक़े (जालंधर), सरकारी मिडल स्कूल आर.सी.एफ. हुसैन पुर (कपूरथला), सरकारी मिडल स्कूल बिरक और जीएमएस जांगपुर दोनों लुधियाना से और दोनों को इनामी रकम बराबर बंटी, सरकारी मिडल स्कूल गोरखनाथ (मानसा), सरकारी मिडल स्कूल बीर बद्धनी (मोगा), सरकारी मिडल स्कूल उड़ंग (मुक्तसर), पठानकोट के सरकारी मिडल स्कूल सिम्बली गुजरां एसएसए और सरकारी मिडल स्कूल जसवाली को पुरुस्कार की रकम बराबर बाँटते हुए, जीएमएस देधना (पटियाला), सरकारी मिडल स्कूल साखपुर (रूपनगर), जीएमएस भंगाल खुर्द अमरगढ़ (एसबीएस नगर), जीएमएस रटोलां (संगरूर), जीएमएस बठलाना यूजी (एसएस नगर), जीएमएस चक्क करे खान और सरकारी मिडल स्कूल दीनेवाल, दोनों तरन तारन जिले से और दोनों को इनाम की रकम बराबर दी गई।

7.5 लाख का पुरुस्कार लेने वाले हाई स्कूल की सूची:

जीएचएस मालोवाल (अमृतसर), जीएचएस मौड़ां (बरनाला), जीएचएस बहमण जस्सा सिंह रमसा (बठिंडा), जीएचएस धीमान वाली (फरीदकोट), जीएचएस लटौर (फतेहगढ़ साहिब), जीएचएस हीरा वाली रमसा (फाजिल्का), जीएचएस छांगराई उत्तर (फिरोजपुर), जीएचएस धरमकोट बग्गा (गुरदासपुर), जीएचएस घोगड़ा (होशियारपुर), जीएचएस रायपुर रसूलपुर (जालंधर), जीएचएस लड़कियाँ दियाल पुर (कपूरथला), जीएचएस राजोवाल (लुधियाना), जीएचएस माखा (मानसा), जीएचएस पत्तो हीरा सिंह (मोगा), जीएचएस पारक (मुक्तसर), जीएचएस थरियाल (पठानकोट), जीएचएस मजाल कलाँ (पटियाला), जीएचएस रायपुर (रूपनगर), जीएचएस कोट रांझा (एसबीएस नगर), जीएचएस खेड़ी (संगरूर), जीएचएस मौली बैदवान (एसएएस नगर) और शहीद नायक करमजीत सिंह सेना मैडल जी.एच.एस चूसलेवाड़ (तरन तारन)

10 लाख का अवार्ड प्राप्त करने वाले सीनियर सेकंडरी स्कूलों की सूची:

जीएसएसएस नाग कलाँ (अमृतसर), जीएसएस संधू पट्टी (बरनाला), जीएसएसएस मलूका लडक़े (बठिंडा), जीएस.एसएस पक्खी कलाँ (फरीदकोट), जीएसएसएस सरहिन्द गर्लस (फतेहगढ़ साहिब), जीएसएसएस बाघे के उत्तर (फाजिल्का), जीएसएसएस खाई फेमे की (फिरोजपुर), सरकारी सीनी.सैकं. स्मार्ट स्कूल शेखपुर (गुरदासपुर), जीएसएसएस रेलवे मंडी लड़कियाँ (होशियारपुर), जीएसएसएस जमशेर लडक़े (जालंधर), जीएसएसएस तलवंडी चैधरियां (कपूरथला), जीएसएस जगराओं लड़कियाँ (लुधियाना), जीएसएस आलमपुर मंदरां (मानसा), जीएसएस खोसा कोटला (मोगा), जीएसएस उदेकरन (मुक्तसर), जीएसएस दतियाल फिरोजा (पठानकोट), जीएसएस स्मार्ट स्कूल मॉडल टाऊन (पटियाला), जीएसएस काहनपुर खूही (रूपनगर), जीएसएस मल्लेवाल (एसबीएस नगर), जीएसएस छाजली (संगरूर), जीएसएस मुबारकपुर (एसएएस नगर) और शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह सरकारी सीनियर सैकंडकी स्कूल, वेईं पोईं (तरन तारन)।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD