Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्य मंत्री राहत फंड में से लहरागागा के जरूरतमंद परिवार को 2 लाख की सहायता राशि का चैक भेंट

राधा की माता को लहरागागा नगर कौंसिल में कंट्रैक्ट पर नौकरी मुहैया करवाई -डिप्टी कमिश्नर

DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Ramvir, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लहरागागा/संगरूर , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

कस्बा लहरागागा की रहने वाली 13 वर्ष की लड़की राधा द्धारा अपने बीमार पिता के इलाज और परिवार का गुजारा करने के लिए हाथ से तैयार करके बाजारों में बेचे जाते लिफाफ्यिों के मामले को मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गंभीरता के साथ लिया। राधा के परिवार की आर्थिक तौर पर सहायता करने के लिए पंजाब सरकार द्धारा मुख्य मंत्री राहत फंड में से जरूरतमंद परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक भेजा गया। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर संगरूर श्री रामवीर ने दी।डिप्टी कमिश्नर श्री रामवीर ने बताया कि एस.डी.एम. लहरागागा प्रोमोद सिंगला द्धारा राधा के परिवार को राज्य सरकार द्धारा 2 लाख रुपए की भेजी सहायता राशि का चैक मुहैया करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि राधा की माता को पिछले कुछ दिनों के पहले लहरागागा नगर कौंसिल में कंट्रैक्ट के आधार पर नौकरी दी गई है, जिससे राधा के परिवार का गुजारा चल सके। उन्होंने बताया कि परिवार द्धारा नगर कौंसिल लहरागागा को कच्चे मकान को पका करने का केस भेजा गया है, जिसको पहलकदमी के साथ करने के लिए सम्बन्धित आधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।राधा के परिवार की आर्थिक सहायता और उसके पिता के इलाज के लिए मुख्य मंत्री राहत फंड में से प्राप्त राशि का चैक देने गए एस.डी.एम लहरागागा श्री प्रमोद सिंगला ने कहा कि जिला प्रशासन परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए कार्यशील है। उन्होंने बताया कि चैक मिलने पर राधा के बीमार पिता संजीव कुमार अग्रवाल और अन्य पारिवारिक सदस्यों समेत राधा ने मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह, डिप्टी कमिशनर श्री रामवीर का तह दिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर भावुक हुए राधा के पिता संजीव कुमार ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर श्री रामवीर ने खुद आप उन के घर पहुँच कर परिवार के साथ बातचीत करके सभी स्थिति के बारे पूछा था।

 

Tags: DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Ramvir , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD