Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पंजाब सरकार द्वारा बच्चों में निमोनिया की रोकथाम और इलाज के लिए ‘साँस’ मुहिम शुरू

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, SAANS, Pneumonia, Hussan Lal, Dr. Andesh Kang, Dr. Balwinder Singh, USAIDS
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 May 2021

Last updated on: May 26, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बच्चों में निमोनिया की समय पर जाँच और इलाज के लिए ‘साँस’ मुहिम की शुरूआत की।स. सिद्धू ने कहा कि हल्का, मध्यम और गंभीर निमोनिया के कारण कोविड पीडि़त बच्चे की सह-रोग वाली स्थिति बन सकती है, जिससे वह दम तोड़ सकता है। देश में बच्चों की मृत्यु दर का सबसे बड़ा कारण निमोनिया है और बच्चों में लगभग 15 प्रतिशत मौतें निमोनिया के कारण ही होती हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निमोनिया के कारण हो रही मौतें रोकी जा सकती हैं, अगर हम समय पर निमोनिया की ‘जाँच’ और ‘इलाज’ करवा लेते हैं। हालाँकि पंजाब में बच्चों की मृत्यु दर देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले कम है, परन्तु पंजाब सरकार निमोनिया से होने वाले बच्चों की मौत को काबू करने और इससे भी बढिय़ा स्वास्थ्य नतीजों को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए माँ का दूध, पर्याप्त पूरक आहार, विटामिन-ए सप्लीमेंट, वैक्सीन कवरेज, हाथ धोना और घरों में वायु प्रदूषण घटाना, रोकथाम और समय पर इलाज की ज़रूरत होती है।स. सिद्धू ने कहा कि निमोनिया का पता लगाने और इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक मल्टी-स्टेट पायलट अध्ययन, यूएसएआईडी-वृद्धि प्रोजैक्ट में हिस्सा लिया। इस पायलट अध्ययन में, स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केन्द्रों में कम्युनिटी हैल्थ अफ़सर (सीएचओ) को मल्टी-मॉडल पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान करके प्रशिक्षण दिया गया था। पंजाब में यह अभियान अप्रैल 2019 को जि़ला फिऱोज़पुर में किया गया था।जि़ला फिऱोज़पुर में कुल 502 बच्चों (बुख़ार और खाँसी वाले) को मल्टी-मॉडल पल्स ऑक्सीमीटर की सहायता से जाँचा गया और इनमें से 27 प्रतिशत बच्चों को निमोनिया के लिए पॉजि़टिव पाया गया, जिनमें से 6 गंभीर निमोनिया के मरीज़ थे। आईएमएनसीआई प्रशिक्षण और मल्टी-मॉडल डिवाइस की मदद से 96 प्रतिशत स्क्रीन किए गए बच्चों की सही जाँच की गई और 95 प्रतिशत ने सही इलाज भी प्राप्त किया।स. सिद्धू ने कहा कि ‘साँस’ प्रोग्राम की शुरूआत के साथ राज्य को निमोनिया जाँच, पता लगाने और इलाज मुहैया करवाने के लिए मददगार साबित होगा। यह प्रोग्राम पंजाब को निमोनिया के कारण बच्चों में मृत्यु दर को घटाने में सहायता करेगा।इस मौके पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री हुसन लाल, डायरैक्टर परिवार कल्याण डॉ. अन्देश कंग, स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी डॉ. बलविन्दर सिंह, नोडल अफ़सर एमसीएच डॉ. इन्दरदीप कौर, क्षेत्रीय सलाहकार आईपीई ग्लोबल डॉ. निधी चौधरी, राज्य तकनीकी सलाहकार यू.एस.ए.आई.डी.एस., आईपीई ग्लोबल डॉ. शैलेंद्र सिंह तोमर, स्टेट मास मीडिया अफ़सर गुरमीत सिंह राणा और मास मीडिया अफ़सर हरचरन सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , SAANS , Pneumonia , Hussan Lal , Dr. Andesh Kang , Dr. Balwinder Singh , USAIDS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD